
Archived
...तो इस वजह से कोहली ने ठुकराया सॉफ्ट ड्रिंक का विज्ञापन
Arun Mishra
12 Nov 2017 1:21 PM IST

x
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ी साफ्ट ड्रिंक कंपनी के विज्ञापन को करने से मना कर दिया, हालांकि विराट ने इस विज्ञापन को न करने की वजह भी बताई है।
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ी साफ्ट ड्रिंक कंपनी के विज्ञापन को करने से मना कर दिया, हालांकि विराट ने इस विज्ञापन को न करने की वजह भी बताई है। विराट का कहना है कि वो उस चीज का विज्ञापन नहीं करना चाहते हैं जिसका प्रयोग वो खुद नहीं करते हैं। इसके अलावा विराट ने ये भी बताया कि उन्होंने सॉफ्ट ड्रिंक निर्माता कंपनी पेप्सिको का विज्ञापन करना क्यों बंद कर दिया।
एक अग्रेंजी अखबार से बातचीत में विराट कोहली ने कहा कि मैं अब उन ब्रांड का विज्ञापन नहीं करता हूं, जिसका प्रयोग मैं खुद नहीं करता। यहां तक कि पेप्सी जैसे बड़े ब्रांड के साथ करार खत्म करने के बाद भी मुझे कुछ और ब्रांड के ऑफर मिले लेकिन मैंने उनको मना कर दिया।
मैं उस चीज का लीड नहीं करना चाहता जिस पर मुझे विश्वास नहीं या फिर जिसका प्रयोग मैं नहीं करता। विराट ने आगे कहा कि मैं और लोगों के साथ और ज्यादा बिजनेस करुंगा, ना कि बड़े ब्रांड के साथ विज्ञापन करके पैसे कमाउंगा।
आपक बता दें कि विराट ने कुछ महीने पहले पेप्सिको के करोड़ो का खत्म कर लिया था। हाल ही में कोहली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ मान्यवर के विज्ञापन में भी नजर आ चुके हैं। कोहली अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखते हैं, यही वजह है कि वो अपने खाने का खास ख्याल रखते हैं।
Next Story




