
Virat Kohli Instagram Post Charges: विराट कोहली ने 21 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ तोड़ा ये रिकार्ड, अब सभी सुनकर है हैरान

Virat Kohli Instagram Post Charges: धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली ने मैदान पर तो कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं, अब उन्होंने मैदान के बाहर भी ऐसा कमाल किया है. विराट कोहली की कमाई काफी है, यह तो सभी जानते हैं. उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए चार्ज भी बढ़ा दिया है. विराट फिलहाल टीम इंडिया के साथ हैं जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में बिजी है
अपने क्रिकेट करियर में अभी तक कई बड़े मुकाम हासिल कर चुके पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का जलवा मैदान के बाहर भी है. विराट को अपना आइडल मानने वालों की भी कमी नहीं हैं. सोशल मीडिया पर भी वह सुपरहिट हैं. इंस्टाग्राम पर 21 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से होने वाली कमाई भी बढ़ा दी है. Hopper HQ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विराट अब एक इंस्टाग्राम पोस्ट से 8 करोड़ रुपये कमाते हैं. उनके 215 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हस्तियों की सूची में 14वां स्थान मिला है. वह सूची में टॉप-15 नामों में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय हैं,
विराट कोहली कई ब्रैंड्स को एंडोर्स करते हैं यानी उनका प्रचार करते हैं. इसके अलावा उनकी खुद की कंपनी भी चलती है जो जूते-कपड़े और परफ्यूम तक बनाती है.




