Begin typing your search...
बिहार: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष की हत्या के विरोध में हंगामा

बिहार: भोजपुर में भाजपा नेता विशेश्वर ओझा की हत्या के विरोध में आरा स्टेशन रोड में भाजपा कार्यकत्ताओं ने हंगामा किया। ओझा समर्थक स्टेशन पर शटल ट्रेन को रोकने के लिए पहुंचे थे। डीएसपी के पहुंचने से उनको सफलता नहीं मिली।
ओझा समर्थकों ने त्रिभुवानी कोठी मोड को पिकअप लगाकर जाम कर दिया और एक ऑटो चालको को पीटा गया। विशेश्वर ओझा की हत्या के विरोध में भाजपा के लोगो ने नगर पंचायत के पास टेक्टर से रोड किया जाम। वहीं, बिहिया में जज बाजार और राजा बाजार में दुकानें बंद हुई।
भोजपुर में शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। सोनवर्षा बाजार के मैदान में हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर कर अत्याधुनिक हथियारों से गोलियों की बौछार कर दी। इसमें भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उनकी गाड़ी के चालक सहित दो लोग जख्मी हो गए। दोनों को बांह में गोली लगी है, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
इधर, शाहपुर रेफरल अस्पताल में विशेश्वर ओझा की मौत के बाद समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया और पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। हंगामा कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि कानून-व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है और कोई सुरक्षित नहीं हैं। इस दौरान अस्पताल में अफरातफरी मची रही।
शाहपुर थाना के ओझवलिया गांव निवासी विशेश्वर ओझा एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए सोनवर्षा बाजार गए थे। शादी में भाग लेने के बाद वे सफारी गाड़ी पर सवार होकर लौट रहे थे। उनकी सफारी गाड़ी में सात लोग सवार थे। इस बीच कुछ दूरी पर घात लगाकर बैठे दर्जन भर अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। इसमें भाजपा नेता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विशेश्वर ओझा विधान परिषद और विधान सभा चुनाव में शाहपुर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार शाहपुर से उन्हें भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया था। उनकी भावह मुन्नी देवी शाहपुर से दो बार विधायक रह चुकी हैं। विशेश्वर ओझा काफी दबंग माने जाते थे और उनपर डेढ़ दर्जन आपराधिक मामले भोजपुर, पटना, बक्सर और झारखंड में दर्ज हैं। भाजपा की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ है। शाहाबाद के डीआईजी ए रहमान ने बताया कि हत्या की सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। मौके पर भोजपुर एसपी सहित अन्य अफसरों को भेजा गया है।
Next Story