- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
डीएम की कुर्सी पर बैठे बिहार के मंत्री, फिर मचा घमासान
शेखपुरा.ललन कुमार: बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा जिलाधिकारी के चेंबर में पहुंच डीएम की कुर्सी पर बैठ जाने की घटना ने राजनीतिक गलियारे में घमासान मचा दिया है। इस फोटो के वायरल होते ही मंत्री पर हमला भी तेज हो गया। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व श्रम संसाधन मंत्री शेखपुरा पहुंचे थे तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद वह जिलाधिकारी के चेंबर में पहुंचे थे।
इस दौरान उनके साथ मौजूद भाजपा के एक कार्यकर्ता द्वारा ली गयी एक सेल्फी का फोटो सामने आया। इस फोटो में यह साफ दिख रहा था कि मंत्री डीएम की कुर्सी पर बैठे हुए हैं और डीएम उनके सामने दूसरी कुर्सी पर बैठे हैं। इस फोटो के सामने आते ही आम लोगों के साथ साथ कई राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं ने इसे बेशर्मी और ओछी सोच करार दिया। राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह ने कहा कि पद की मर्यादा कुर्सी की मर्यादा से जुड़ी रहती है।
लोकतंत्र में मंत्री एक बड़ी हस्ती होती है। डीएम की कुर्सी पर बैठ मंत्री ने लोकतंत्र के साथ-साथ अपनी मर्यादा का उन्होंने खुद मजाक उड़ाया है । उन्होंने कहा कि डीएम ने मर्यादा का पालन करते हुए अपनी कुर्सी छोड़ी और प्रोटोकॉल के अनुसार मंत्री के बैठने के बाद ही डीएम बैठते हैं। परंतु किसको कहां बैठना चाहिए यह मंत्री एवं डीएम को अच्छी तरह समझना चाहिए।
वही इस मामले में सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडे ने कड़े शब्दों में कहा कि डीएम की कुर्सी पर बैठ मंत्री ने ओछी सोच के साथ-साथ अपनी बेशर्मी भी दिखाई ।उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की मर्यादा का हनन मंत्री द्वारा किया गया और साथ ही साथ जनता की गरिमा का भी हनन हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी को भी अपना सम्मान बना कर रखना चाहिए। फिलहाल मंत्री द्वारा डीएम की कुर्सी पर बैठ जाने की घटना शेखपुरा में तूल पकड़ रहा है