Begin typing your search...
हिमाचल के सोलन में बस गिरी खाई में, 7 की मौत 26 घायल

सोलन
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 26 लोगों को गंभीर चोट आई है। मारे गए सभी लोग एक बस में सवार थे।
Bus (Solan to Chambi Dhar) accident in Solan (HP) last night, rolled down into a gorge. 7 dead and 26 injured. pic.twitter.com/IbT7gRdclp
— ANI (@ANI_news) February 26, 2016
दरअसल 32 सीटर एक निजी बस के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से ये हादसा हुआ। गहरी खाई और अंधेरा हो जाने के चलते राहत और बचाव कार्य में दिक्कत पेश आई।
बताया जा रहा है कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों में तीन महिलाएं हैं। एक शव को बस के नीचे से कड़ी मशक्कत से निकाला गया। घायलों को सोलन के जोनल अस्पताल भर्ती कराया गया है।
Next Story