Begin typing your search...

राधे मां के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

radhe maa



मुंबई : विवादों से चोली-दामन का साथ रखने वाली राधे मां एक बार फिर विवादों में है। इस बार उनके त्रिशूल ने उन्हें विवाद में ला दिया है। इसी त्रिशूल ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहतक मुकदमा दर्ज करवा दिया है। दरअसल राधे मां त्रिशूल लेकर विमान में बैठ गई। मामला पिछले साल का है, जब वो औरंगाबाद से मुंबई जा रही थी।

उस दौरान वो फ्लाइट में त्रिशूल लेकर बैठी थी। मुंबई के अंधेरी कोर्ट के आदेश पर एयरपोर्ट पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। एक पुलिस अफसर के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में एक मजिस्ट्रेट अदालत ने पुलिस को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया था,

इसी के बाद मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मामला दर्ज किया। आरटीआई कार्यकर्ता असद पटेल ने राधे मां पर आरोप लगाया था कि वो अगस्त 2015 में प्लेन में त्रिशूल लेकर बैठी थी। पटेल ने एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए अधालत में याचिका दायर की थी।

विवादों से रहा है नाता
हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब राधे मां का नाम विवादों में घिरा है। उन पर पहले भी कई बार आरोप लग चुके हैं। मुंबई के ही बोरीवेली इलाके में एक महिला ने राधे मां सहित अपने पति तथा ससुरालजनों पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया था।

इसके अलावा मुंबई की ही एक वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने उन पर धर्म के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। राधे मां गत वर्ष उस समय भी चर्चा में आई थी जब उनकी मिनी स्कर्ट पहने कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।
Special News Coverage
Next Story
Share it