Archived

कुमार विश्वास की सख्त प्रतिक्रिया, JNU के देशद्रोहियों पर तत्काल कार्रवाई करे पुलिस

Special News Coverage
12 Feb 2016 1:31 PM IST
JNU के देशद्रोहियों पर तत्काल कार्रवाई करे पुलिस


नई दिल्ली : दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में देश विरोधी गतिविधि पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास की तरफ से सख्त प्रतिक्रिया आई है। पार्टी नेता कुमार विश्वास ने कहा है कि दिल्ली पुलिस को जेएनयू मामले में जल्द कार्रवाई कर देशद्रोहियों को गिरफ्तार करना चाहिए।

विश्वास ने ट्वीट कर लिखा, 'भारत सरकार को जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने वालों पर कार्रवाई कर एक सख्त संदेश देना चाहिए।' कुमार विश्वास ने एक और ट्वीट में लिखा, 'भारतीय कानून में ऐसी गतिविधियों के लिए धाराएं हैं। भारत सरकार को राष्ट्र विरोधियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।'

कुमार विश्वास की तरफ से सख्त प्रतिक्रिया आई है।








Next Story