Begin typing your search...

भूकंप के झटकों से फिर हिली धरती, बिहार में महसूस हुए झटके

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
bhukamp3

पटनाः बिहार व झारखंड के कुछ इलाकों में आज सुबह भूकंप के दो बार आए झटकों से अफरा-तफरी मच गई। इसका केंद्र झारखंड के देवघर में था। भूकंप से अभी तक किसी प्रकार की क्षति की खबर नहीं है।


उन्होंने कहा कि इस मामले में विभाग दिल्ली पर निर्भर है और इस बाबत दिल्ली से जानकारी हासिल की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। झारखंड मौसम विभाग के पास भूकंप मापने के लिए कोई यंत्र नहीं है। साथ ही यहां इंटरनेट कनेक्शन भी ठप है। इस कारण भूकंप के दो घंटे बाद तक विभाग इसकी तीव्रता, गहराई, केंद्र आदि के बारे में कोई जानकारी देने में असमर्थ रहा। विभाग को दिल्ली ऑफिस से सूचना मिलने के बाद ही भूकंप के बारे में पता चल पाया।

bhukamp1
भारतीय मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक झारखंड में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र देवघर में था। इसकी गहराई जमीन के 10 किलोमीटर अंदर थी। इस भूकंप का कंपन रांची, दुमका, जामतड़ा। गोड्डा, पलामू, गुमला, धनबाद आदि इलाकों में भी महसूस किया गया।
भूकंप के झटके के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए और डर के मारे काफी देर तक खुले इलाके में ही रहे। कई परिवारों में बच्चों को स्कूल भी नहीं भेजा गया।



आज सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर बिहार व झारखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भागलपुर, जमुई, बांका, लखीसराय एवं मुंगेर के साथ-साथ बिहार के अन्य कई हिस्सों में भी अचानक आए भूकंप से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। नवादा व गया में भी झटके महसूस किए गए।
bhukamp2

भूकंप का पहला झटका 08.05 बजे आया। लोग घरों से बाहर निकल पड़े। पडोसी झारखंड के देवघर और धनबाद में भी भूकंप के कारण अफरा-तफरी मच गई। पहला झटका कम तीव्रता का होने और अचानक आने के कारण अधिकांश लोग इसे समझ नहीं सके। जब तक लोग इसे समझते, भूकंप समाप्त हो चुका था।


लेकिन, सुबह 8:15 बजे आए दूसरे झटके को लोगों ने महसूस किया। बांका में भूकंप के झटके के बाद जिलाधिकारी निलेश देवरे ने सभी अंचलाधिकारियों को क्षति का आकलन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। नवादा के एसडीपीओ सदर संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने भी भूकंप के झटके को महसूस किया। हालांकि अबतक कहीं से किसी तरह की कोई क्षति की सूचना नहीं है।
Special News Coverage
Next Story
Share it