Archived

बिहार: विधायक पर लगे लडकी के अपहरण मामले में जब लडकी बोली!

Special News Coverage
29 Jan 2016 1:00 PM GMT
girl

पटना: बिहार में सत्ताधारी पार्टी के विधायक पर लडकी भागने के लगे आरोप में आज चौकाने बाला खुलासा हुआ है। लड़की ने शुक्रवार को बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पटना मनु महाराज के सामने जो ब्यान दिया है। उसको सुनकर लोंगों को बेहद हैरानी हुई है। लड़की खुद पटना एसएसपी के दफतर में पहुंची और अपना बयान दर्ज कराया लड़की ने विधायक को दी क्लीन चिट।

इसे भी पढ़ें
बिहारः कांग्रेसी विधायक नाबालिग लडकी को लेकर फरार, परिजन दहशत में



लड़की ने कहा है कि वो अपनी मर्जी से विधायक के सहयोगी पंकज शर्मा के साथ गई थी। उसने बीती रात उससे शादी कर ली है। लड़की के साथ एसएसपी ऑफिस में पंकज शर्मा भी मौजूद था, जिससे लड़की ने शादी की है। 28 जनवरी को विक्रम के विधायक सिद्धार्थ शर्मा पर आरोप लगा था कि उन्होंने मसौढ़ी से लड़की का अपहरण किया है। उनके खिलाफ मसौढ़ी थाने में मामला दर्ज हुआ था। लड़की के सामने आने के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है। वहीं, पुलिस लड़की से पूछताछ कर रही है।

वहीं, लड़की ने पुलिस के सामने कहा है कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। पकंज के साथ वह अपनी मर्जी से गई थी। हमलोगों ने शादी कर लिया है। शनिवार को दोनों की कोर्ट में पेशी होगी।

विधायक के सहयोगी मुकेश शर्मा ने कहा कि विधायक इस मामले में बिल्कुल निर्दोष हैं। वे घटना के वक्त पटना में थे। पंकज उनके यहां काम करता है। उसी से लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने बीती रात शादी कर ली है।


Next Story