Archived

श्रीनगर में CRPF काफिले पर ग्रेनेड से हमला, एक नागरिक की मौत, 15 लोग घायल

Vikas Kumar
7 Sept 2017 7:44 PM IST
श्रीनगर में CRPF काफिले पर ग्रेनेड से हमला, एक नागरिक की मौत, 15 लोग घायल
x

श्रीनगर : आतंकियों ने श्रीनगर में एक बार फिर सीआरपीएफ को निशाना बनाकर ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले में एक नागरिक की मौत हो गई है जबकि एक महिला घायल हो गई है। यह हमला श्रीनगर के जहांगीर चौक में हुआ है।

ग्रेनेड निशाने से दूर जाकर फटा जिससे एक महिला सहित 15 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया और एक ने अस्पताल में अपने घावों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया।

श्रीनगर के एसएसपी ने बताया कि एक अज्ञात बदमाश ने सीआरपीएफ की गाड़ी पर ग्रेनेड फेंकने की कोशिश की लेकिन ग्रेनेड उसके पास ही फट गया। जिसके चलते वो खुद भी घायल हो गया।

मृतक की पहचान मकसूद शाह पुत्र अली मोहम्मद निवासी बडगाम के रूप में की गई है। सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे इलाके को घेर लिया गया है। जांच जारी है। अभी इस घटना की विस्तृत जानकारी आना बाकी है।

Next Story