
Archived
अश्लीलता की सभी हदें पार कर दी इस कपल ने रोड पर
Special News Coverage
19 March 2016 12:36 PM IST

इंदौर
मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में देर रात को सड़क पर नशे में धुत्त एक कपल 100 की रफ्तार चल रही बाइक पर अश्लील हरकतें करता हुआ नजर आया। इस तेज रफ्तार बाइक पर लड़की आगे पेट्रोल टैंक पर बाइक चला रहे लड़के की तरफ मुंह करके बैठी थी। तेज रफ्तार बाइक पर दोनों सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकतें कर रहे थे। कुछ लोगों ने इनकी ये तस्वीरें ले ली, जो अब पुलिस तक भी पहुंच गई हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद अब पुलिस इस कपल के बारे में डीटेल निकलवा रही है।
घटना बुधवार रात करीब 2 बजे की है। एक कपल पब से बाइक पर निकला। लड़के ने एलआईजी के पास अचानक बाइक रोकी और लड़की को आगे पेट्रोल टैंक पर बैठने के लिए कहा। लड़के के कहने पर आगे बैठकर लड़की ने अपना मुंह लड़के की तरफ किया और फिर उसे गले लगाते हुए पैरों से जकड़ लिया. इसके बाद लड़के ने बाइक चालू की और फिर से तेज रफ्तार में आगे बढ़ने लगे। बाइक की स्पीड 100 से भी ज्यादा थी और दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहने हुए थे।
इस दौरान वो बाइक पर अश्लील हरकत करते रहे। रास्ते में लड़की राह चलते लोगों के तरफ फ्लाइंग किस उछालती रही। कुछ ही देर में ये कपल आगे निकल गया, हालांकि कुछ लोगों ने इस नशे में डूबे कपल की इन हरकतों की तस्वीरें ले लीं।
Next Story