Begin typing your search...

राजधानी एक्सप्रेस में नाबालिग लड़की के साथ फौजी ने की छेड़खानी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
fscn0129

चंदौली विवेक पांडेय

राजधानी एक्सप्रेस में नाबालिग लड़की के साथ फौजी ने की छेड़खानी। नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही 12824 डाउन भुवनेश्वर राजधानी का मामला है।

मिली सूचना के अनुसार मुगलसराय स्टेशन पर नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही राजधानी में एक फौजी जवान ने चलती ट्रेन में छेड़छाड़ की है। मुगलसराय जीआरपी ने आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जाँच की जा रही है।

ओडिसा के गंजम का रहने वाला आरोपी फौजी नीलांचल गौड़ा दिल्ली से भुवनेश्वर जा रहा था। गौड़ा दिल्ली में लांसनायक पद पर पोस्टेड है। ट्रेन के थर्ड एसी के कोच बी- 10 में अपने परिवार के साथ एक बच्ची यात्रा कर रही थी। रात में ट्रेन में बच्ची के साथ गौंडा ने ये शर्मनाक हरकत की है। बीती रात इलाहाबाद के पास चलती ट्रेन में बारदात हुई है। पुलिस मामली की तहकीकात कर रही है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

Special News Coverage
Next Story
Share it