
Archived
हरियाणा : बीजेपी मंत्री से भिड़ना महिला एसपी को पड़ा भारी, हुआ तबादला
Special News Coverage
28 Nov 2015 3:39 PM IST

फतेहाबाद : हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से कहासुनी के बाद फतेहाबाद की एसपी संगीता कालिया का तबादला कर दिया है। आपको बता दें शुक्रवार को विज और संगीता के बीच जमकर बहस हुई थी।
दरअसल, शुक्रवार को एक मीटिंग में कैबिनेट मिनिस्टर अनिल विज से तीखी नोंकझोंक हुई थी। मिनिस्टर ने एसपी संगीत कालिया को गेट आउट कह दिया था। लेकिन महिला एसपी ने भी अपनी कोई गलती नहीं होने की दलील देकर मीटिंग से जाने से इनकार कर दिया था।
पढ़ें, बातचीत के दौरान कैसे बढ़ी तल्खी?
विज : मैडम! क्या मैटर है? नशा रोकने पर कार्रवाई करिए?
एसपी: सर, मैटर ये नहीं...?
विज: नीचे वाले क्या कर रहे हैं?
एसपी: सर, ऐसा नहीं है। हमारी पुलिस काम कर रही है।
विज : पहले बात सुनो। नीचे पुलिस क्या कर रही है?
एसपी: हमारी पुलिस काम कर रही है। 2500 पर्चे इसी साल काटे गए हैं।
विज: काम कर रही है तो शराब क्यों बिक रही है?
एसपी: सर, 2500 पर्चे काटे...
विज : पच्चीस सौ पर्चे काट दिए, शाम को शराब फिर बिकती है। आपका काम है उनको रोकना।
एसपी: हमारा काम बस इतना है... हमारा काम तो हम कर ही रहे हैं। पर कोर्ट वाला छोड़ देगा तो...
विज: आपके सामने बता रहे हैं ये कि शराब बिक रही है वहां पे।
एसपी : वह तो सर, जमानत पर आकर फिर बेचना शुरू कर देता है।
विज: किसकी जिम्मेवारी है उसको रोकना?
एसपी: वह तो हम थोड़ी न.. जान से थोड़े मार देंगे सर, वो तो जमानत पर आकर फिर करेगा अपना कामधाम। आप बताइये हम क्या करें?
विज: फिर आप बिकवा रहे हो, मतलब तो यह हो गया फिर।
एसपी: मैं नहीं बिकवा रही सर। हमारा प्वाइंट...
विज: मतलब ये समझो पुलिस बिकवा रही है। आपकी ये सोच है तो किसलिए बैठे हैं ड्यूटी पर?
एसपी: सर, शराब सरकार बिकवा रही है।
विज: सरकार क्या बिकवा रही है?
एसपी: शराब का लाइसेंस सरकार देती है।
विज: सरकार जायज बिकवाती है, नाजायज नहीं।
एसपी: सरकार लाइसेंस...
विज: आप खुद बिकवा रही हैं।
एसपी: नहीं सर, हम नहीं बिकवा रहे सर। ये गलत बात है। आप ऐसे अपमानित नहीं कर सकते।
विज: चलिए यहां से। गेट आउट फ्रॉम हेयर। लीव।
एसपी: व्हाय? आई विल नॉट लीव। ये कोई बात है।
विज: यू विल नॉट लीव, देन आई लीव।
इसके बाद विज खड़े हुए और इशारा करते हुए मेंबर्स और समर्थकों से भी वहां से निकल जाने को कहा।
Next Story




