
Archived
अमेठी पहुंचे राहुल गांधी के सामने ही भिड़ गए कांग्रेस कार्यकर्ता
Special News Coverage
23 Dec 2015 5:18 PM IST

अमेठी : कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार से दो दिन के अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर हैं। लेकिन दौरे के पहले ही दिन राहुल के प्रोग्राम में मारपीट हो गई। उनके सामने ही एक पार्टी वर्कर ने दूसरे पर ईंट से हमला कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे, तभी आगे निकलने के चक्कर में एमएलसी दिनेश सिंह और स्थानीय ब्लॉक प्रमुख हारून की कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर लगने से नाराज दोनों नेताओं के समर्थक आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। कार्यक्रम स्थल के बाहर हुई झड़प और ईंट से किए गए हमले में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता को चोट लग गई।
अमेठी दौरे पर क्या बोले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी?
- पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए बोले- दिल्ली में मोदी जी सरकार है, वहां पर और पूरे हिंदुस्तान में हम उनके खिलाफ लड़ रहे हैं।
- राहुल गांधी ने कहा- आखिर कहां है अच्छे दिन? आपको याद होगा उन्होंने (पीएम) कहा था कि अच्छे दिन आएंगे, पर बुरे दिन आ गए। अच्छे दिन तो सिर्फ 2-4 बिजनेस मैन के आए हैं।
- केंद्र में पता नहीं किसकी सरकार चल रही है। किसानों को कोई भला नहीं हो रहा है। हम इन चीजों से लड़ेंगे और जीत हमारी होगी।
- समस्याएं सुनने के दौरान एक गांववाले ने कहा- यहा पीने के पानी और नलियों की समस्या है। इस राहुल बोले- ये छोटे-मोटे काम तो प्रधान के होते हैं।
Next Story