राज्य

पूर्वी राज्यों को ओर बढ़ रहा है चक्रवात।

Gaurav Maruti
10 May 2022 4:45 PM GMT
पूर्वी राज्यों को ओर बढ़ रहा है चक्रवात।
x

पूर्वी राज्यों की और बढ़ रहे चक्रवात देगा लोगो को राहत।

पूर्वी राज्यों की और बढ़ रहे चक्रवात देगा लोगो को राहत।

मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में पैदा हुए भीषण चक्रवाती तूफान तटों के करीब पहुंचने पर दोबारा से उत्तर-उत्तरपूर्वी दिशा में मुड़ने और कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल जाने के आसार हैं। जबकि फिलहाल पूर्वी तट की तरफ बढ़ रहे तूफान के चलते प्रभावित इलाकों में ११९ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं, और साथ ही भारी बारिश भी हो रही है।

जबकि वही दूरी ओर सोमवार दोपहर २.३० बजे तक चक्रवाती तूफान विशाखापत्तनम से करीब ४१० किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और वही पुरी से ५९० किलोमीटर दक्षिण में था। उस वक्त वह उत्तर-पश्चिम दिशा में १०० से ११० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। चक्रवात के चलते सोमवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो रही है।

झारखंड के दक्षिणी, मध्य और पूर्वोत्तर हिस्सों में बिजली कड़कने और बादलों के गरजने के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। राज्य के कुछ हिस्सों में ३० से ४० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। तो वही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सोमवार को चक्रवात से सामान्य जीवन प्रभावित नहीं हुआ, क्योंकि वहां बारिश नहीं दर्ज की गई।

मौसम विभाग के लगाए गए अनुमान के मुताबिक, मंगलवार को उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर पहुंचने पर के चक्रवाती तूफान में बदल जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Next Story