![](/images/clear-button-white.png)
- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
भगवान जब देता है छप्पर फाड़ के देता है, 56 वर्षीय ऑटो ड्राइवर रातोंरात बना '₹12 करोड़' का मालिक
![भगवान जब देता है छप्पर फाड़ के देता है, 56 वर्षीय ऑटो ड्राइवर रातोंरात बना ₹12 करोड़ का मालिक भगवान जब देता है छप्पर फाड़ के देता है, 56 वर्षीय ऑटो ड्राइवर रातोंरात बना ₹12 करोड़ का मालिक](https://www.specialcoveragenews.in/h-upload/2021/09/21/327158-screenshot2021-09-21at225607.webp)
56 साल के जयपालन पीआर ने सोचा भी नहीं था कि एक दिन उनकी 12 करोड़ रुपये की लॉटरी लगेगी। लोग उन्हें 'ऑटो वाले भइया…' कहकर बुलाते थे लेकिन आज पूरा केरल उनके बारे में जानने को बेताब है! जयपालन, कोच्चि के पास मराडु में अपनी 95 वर्षीय मां, पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। वो एक गरीब परिवार से आते हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत कर अपने बच्चों को एक सुनहरा भविष्य दिया। हालांकि, अब उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है। अब करोड़ों का मालिक बनने के बाद उनके बहुत से सपने हैं जो सकार होने जा रहे हैं।
जीता ओणम बंपर लॉटरी टिकट
जयपालन ऑटो चलाकर अपने परिवार का पेट पालते हैं। हालांकि, अब वो 12 करोड़ रुपये की 'ओणम बंपर लॉटरी' (Onam bumper lottery) के विजेता हैं, जिन्हें संडे को लॉटरी के नतीजे आने के बाद पूरा केरल खोज रहा था।
जब बैंक टिकट जमा कराने पहुंचे
जयपालन ने बताया कि उन्हें टीवी के जरिए बंपर प्राइज जीतने वाले लॉटरी के नंबर के बारे में पता चला, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार की सुबह जयपालन ने केनरा बैंक (Canara Bank) की पल्लीनाडा शाखा में टिकट जमा किया, जिसके बाद उनके बंपर लॉटरी जीतने की खबर वायरल हो गई।
हर साल खरीदते हैं 1 बंपर टिकट
जयपालन हर साल 'ओणम बंपर टिकट' खरीदते थे। उन्होंने कहा, 'मैं आमतौर पर हर सीजन में सिर्फ एक बंपर टिकट खरीदता हूं और इस बार किस्मत ने मेरा साथ दिया।' परिवार इस रकम का एक हिस्सा घर बनाने और अपना कर्ज चुकाने में खर्च करेगा।
नहीं मिलेंगे जीत के पूरे 12 करोड़ रुपये
बता दें, रविवार को घोषित नतीजे के विजेता जयपालन का लॉटरी टिकट नंबर- टीई 645465- है, जिसे 10 सितंबर को उन्होंने त्रिपुनिथुरा में मीनाक्षी लॉटरी से खरीदा था। कुल 12 करोड़ रुपये में से 10 प्रतिशत एजेंसी कमीशन के रूप में जाएगा। टैक्स काटने के बाद उन्हें 7.39 करोड़ रुपये मिलेंगे।