राज्य

हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा : कुल्लू में खाई में गिरी बस, बच्चों समेत 16 पैसेंजर्स की मौत, कई लोग गंभीर घायल

Arun Mishra
4 July 2022 4:43 AM GMT
हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा : कुल्लू में खाई में गिरी बस, बच्चों समेत 16 पैसेंजर्स की मौत, कई लोग गंभीर घायल
x
बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर नीचे गिरी है। ऐसी सूचना है कि हादसे का शिकार स्कूली बच्चे भी हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा हादसा सामने आया है। कुल्लू में एक बस खाई में गिर गई जिसके कारण 16 लोगों की मौत की खबर है। कई लोग गंभीर घायल भी हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है।

कुल्लू जिले के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर नीचे गिरी है। ऐसी सूचना है कि हादसे का शिकार स्कूली बच्चे भी हुए हैं। बस के अंदर शव फंसे हुए हैं।

हादसा सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। बस शैंशर से औट जा रही थी। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि बस हादसे सूचना मिली है। फिलहाल बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Next Story