![](/images/clear-button-white.png)
- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Delhi to Ayodhya first flight: ‘जय श्री राम’ के नारे के साथ दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना हुई पहली फ्लाइट
![Delhi to Ayodhya first flight: ‘जय श्री राम’ के नारे के साथ दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना हुई पहली फ्लाइट Delhi to Ayodhya first flight: ‘जय श्री राम’ के नारे के साथ दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना हुई पहली फ्लाइट](https://www.specialcoveragenews.in/h-upload/2023/12/30/390164-delhi-to-ayodhya-first-flight.webp)
Delhi to Ayodhya first flight: आस्था की नगरी अयोध्या में 30 दिसंबर महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का अद्घाटन किया. जिसके बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अयोध्या धाम के लिए इंडिगो की पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी.
यह खास पल न सिर्फ हवाई यात्रा के नये अध्याय का शुभारंभ था, बल्कि हनुमान चालीसा के पवित्र स्वरों से गुंजायमान होकर भक्तिमय अनुभव भी बन गया. विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद ही यात्रियों ने श्रद्धा पूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया. पूरा विमान हनुमान जी के जयकारों से गूंज उठा. सोशल मीडिया पर भी हनुमान चालीसा के साथ उड़ान भरने वाले इस विमान की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.
#WATCH | People recite 'Hanuman Chalisa' onboard the inaugural flight to the newly constructed Maharishi Valmiki International Airport Ayodhya Dham, in Ayodhya, UP pic.twitter.com/7H5UP666XK
— ANI (@ANI) December 30, 2023
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अयोध्या धाम के लिए इंडिगो की पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी. इस फ्लाइट की कमान अनुभवी पायलट कैप्टन अशुतोष शेखर ने संभाली.
विमान के उड़ान भरने से पहले कैप्टन शेखर ने यात्रियों का हार्दिक स्वागत किया और इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए उनका आभार व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि यह उनके लिए भी अत्यंत गौरव का विषय है कि उन्हें इस विशेष उड़ान का नेतृत्व करने का अवसर मिला.
विमान में सवार यात्रियों में भारी उत्साह देखने को मिला. कई यात्रियों ने इस पल को अपने कैमरों में कैद किया और सोशल मीडिया पर शेयर किया. कुछ यात्रियों ने जय श्री राम के उद्घोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया.
![Special Coverage Desk Editor Special Coverage Desk Editor](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)