Archived

हत्या के 2 मामलो में गुरमीत राम रहीम के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आनंद शुक्ल
16 Sep 2017 6:26 AM GMT
हत्या के 2  मामलो में गुरमीत राम रहीम के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
x
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ हत्या के दो मामलों में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई चल रही है।

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ हत्या के दो मामलों में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई चल रही है। सुनवाई के मद्देनजर कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

वही कोर्ट में राम रहीम को सुनारिया जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया है। ये दोनों मामले पत्रकार छत्रपति और डेरे के पूर्व मैनेजर रंजीत की हत्या से जुड़े हैं। 24 अक्तूबर 2002 को सिरसा के सांध्य दैनिक 'पूरा सच' के संपादक रामचन्द्र छत्रपति को उनके घर के बाहर गोलियों से छलनी कर दिया गया था।

दूसरा मामला 10 जुलाई 2002 का है। जब डेरा प्रबंध समिति सदस्य रहे रणजीत सिंह की हत्या की गई थी। दरअसल, डेरा प्रबंधन को रंजीत सिंह पर साध्वी का पत्र तत्कालीन प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का शक था। इन दोनों ही मामलों में 16 सितम्बर 2017 को सीबीआई कोर्ट में सुनवाई होनी है। इन दोनों ही मामलों में गुरमीत राम रहीम को मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर सीबीआई ने नामजद किया है।

वहीं इस अहम सुनवाई के मद्देनजर हरियाणा पुलिस ने पंचकूला कोर्ट परिसर के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। कोर्ट की तरफ जाने वाले रास्तों पर हरियाणा पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। इस अहम सुनवाई के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति ना बिगड़े, इसके लिए तमाम बंदोबस्त किए गए हैं।

Next Story