राज्य

हिमाचल प्रदेश के किन्नोर में बड़ा हादसा: भूस्खलन में दबी बस और कार, 40 से अधिक लोग फंसे, सेना बुलाई गई

Arun Mishra
11 Aug 2021 8:41 AM GMT
हिमाचल प्रदेश के किन्नोर में बड़ा हादसा: भूस्खलन में दबी बस और कार, 40 से अधिक लोग फंसे, सेना बुलाई गई
x
एक महीने से भी कम समय में किन्नौर में भूस्खलन की यह दूसरी बड़ी घटना है।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बुधवार को हुए भयानक भूस्खलन के बाद करीब 40 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। डिप्टी कमिश्नर सादिक हुसैन ने इसकी जानकारी दी। विधानसभा सत्र के दौरान हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने भी घटना की पुष्टि की है। एक महीने से भी कम समय में किन्नौर में भूस्खलन की यह दूसरी बड़ी घटना है।

हालांकि उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ घटना की जानकारी ही मिली है। बस के अलावा कुछ और गाड़ियां भी दबी हैं। एनडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया है। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन भी बचाव के काम में जुटा है।

जानकारी के मुताबिक, करीब 40 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. प्रशासन द्वारा अब भारतीय सेना और NDRF की मदद ली जा रही है. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, जो बस फंसी हुई है वह हिमाचल रोडवेज़ की है. जिसमें 40 से अधिक यात्री हैं.

एनडीआरएफ के साथ ही स्थानीय बचाव टीमों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। सादिक हुसैन ने यह भी बताया कि अभी तक चट्टानों से बड़े-बड़े पत्थर गिर ही रहे हैं, जिसकी वजह से बचाव कार्य में बाधा आ रहा है।

Next Story