राज्य

UP Crime News : सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में कर दी लड़की की हत्या, शव के साथ घूमते रहे कार में, गिरफ्तार

Sakshi
1 Jan 2022 2:03 PM GMT
UP Crime News : सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में कर दी लड़की की हत्या, शव के साथ घूमते रहे कार में, गिरफ्तार
x
लिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर की| जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है...

UP Crime News : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है| कानपुर में एक छात्रा की हत्या का केस सामने आया है| मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लड़की एमएससी की छात्रा है| उसके साथ पढ़ने वाले छात्र ने ही इस हत्या को अंजाम दिया है| बताया जा रहा है कि यह एकतरफा प्यार का मामला है| लड़की के साथ पढ़ने वाले छात्र ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी| पुलिस का कहना है कि सोमनाथ नाम का छात्र लड़की से एकतरफा प्यार करता था और उसका पिता भी पुलिस विभाग में काम करते हैं| बताया गया कि आरोपी ने पहले लड़की को जूस में नशीली गोलियां खिलाईं फिर उसका गला घोंट दिया|

यह है मामला

यह घटना 29 दिसंबर का बताई जा रही है| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर की| जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है| पुलिस के अनुसार छात्र ने पहले लड़की से अपने प्रेम का इजहार किया और लड़की ने मना कर दिया| जिस बात से नाराज होकर लड़के ने साजिश रची और 29 दिसंबर को मिलने के लिए बुलाया फिर झांसा देकर लड़की को अपनी कार में बैठा लिया| लड़के पर आरोप है कि उसने लड़की को जूस में नशे की गोलियां डाल कर खिंला दी थी| जिसके बाद वो बेहोश हो गई| फिर लड़के ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा का गला घोंटकर हत्या कर दी|

हत्या करने के बाद आरोपियों ने छात्रा के हाथ, पैर तार से बांध दिए थे| जिससे वो होश में आकर कोई विरोध न कर सके| पुलिस ने बताया कि हत्या करने के बाद हत्यारे करीब चार घंटे तक छात्रा के शव को लेकर अपनी कार में सड़को पर घूमते रहे| इस दौरान बीच में उन्हें कई जगह पुलिस भी मिली| रात के समय उन्होंने शव को सीओडी पुल के नीचे फेंक दिया और फरार हो गए|

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जब छात्रा शाम 8 बजे तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसे फोन किया तो किसी अनजान शख्स ने फोन उठाकर छात्रा के परिजनों को जानकारी दी कि उनकी बेटी बेहोशी की हालत में सीओडी पुल के नीचे पड़ी हुई है| सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर अस्पताल लेकर गए| अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया| फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई| इस मामले पर डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार का कहना है कि 'रेल बाजार की रहने वाली एमएससी छात्रा बुधवार सुबह कॉलेज जाने के लिए निकली थी| जिसके बाद लापता हो गई, सीओडी पुल के पास छात्रा का शव रात नौ बजे पड़ा मिला था| परिवार ने शक के आधार पर रेल बाजार में रहने वाले सोमनाथ गौतम के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी| पुलिस ने सोमनाथ गौतम हिरासत में लेकर पूछताछ की| जिसमे दो साथी के नाम प्रकाश में आए| सत्यम मौर्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| अभी एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है|

Sakshi

Sakshi

    Next Story