लाइफ स्टाइल

2022 Maruti Suzuki Alto K10: मारुति अगले महीने ला रही है ऑल्टो के10 का न्यू जेनरेशन मॉडल, जानें डिटेल्स

Shiv Kumar Mishra
22 July 2022 3:09 PM IST
2022 Maruti Suzuki Alto K10
x

2022 Maruti Suzuki Alto K10

ऐसा लगता है कि Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अगले महीने एक और मॉडल के साथ लॉन्च की होड़ में है। इस बार, यह अपने लेटेस्ट फॉर्म में Alto (ऑल्टो) हैचबैक है जिसे बाजार के लिए तैयार किया जा रहा है। मारुति सुजुकी न्यू जेनेरशन ऑल्टो की लॉन्चिंग करने के लिए तैयार है, जिसे मारुति सुजुकी एरिना ब्रांड के तहत बेचा जाएगा। कार निर्माता ने हाल ही में मौजूदा K10 और 800cc ऑल्टो मॉडल को बंद कर दिया, ताकि ऑल्टो के न्यू जेनरेशन मॉडल और मारुति सुजुकी के सबसे पुराने खिलाड़ियों में से एक की लॉन्चिंग का रास्ता साफ किया जा सके।

मारुति के ऑल्टो के K10 और 800cc दोनों मॉडल लॉन्च करने की उम्मीद है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मारुति दोनों मॉडलों को एक साथ लॉन्च करेगी या अलग-अलग। इन नई कारों में भी मारुति वही इंजन दे सकती है जो एरिना मॉडल के अन्य कारों जैसे न्यू जेनरेशन सेलेरियो, वैगनआर और एस-प्रेसो में इस्तेमाल किया गया है।

लुक और डिजाइन की बात करें तो, नई जेनरेशन ऑल्टो में मारुति कुछ बदलाव कर सकती है। जैसा कि नए ऑल्टो के एक कमर्शियल शूट के दौरान सामने आई स्पाय तस्वीरों से पहले ही पता चला है। लोकप्रिय हैचबैक नए सेलेरियो के डिजाइन से थोड़ा प्रभावित होगा। वास्तव में, रियर स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि नई ऑल्टो ज्यादा गोल डिजाइन लैंग्वेज के साथ सेलेरियो का छोटा वर्जन लगता है।

न्यू जेनरेशन ऑल्टो में स्टील के पहिये मिलेंगे, बॉडी कलर्ड डोर हैंडल और ब्लैक ओआरवीएम के साथ-साथ स्पाई शॉट्स के जरिए सामने आएगी। मारुति एक नया कलर शेड भी पेश कर सकती है। शायद सेलेरियो में मिलने वाली कलर नई ऑल्टो में भी मिले।

उम्मीद है कि नई पीढ़ी की मारुति सुजुकी ऑल्टो में वही विश्वसनीय 800cc पेट्रोल इंजन के साथ-साथ सेलेरियो में इस्तेमाल होने वाली 1.0-लीटर डुअलजेट पेट्रोल यूनिट मिलेगी। 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़े छोटा इंजन में अधिकतम 47 bhp का पावर और 69 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने की उम्मीद है। जबकि नए K10C इंजन 66 bhp का पीक पावर और 89 Nm का पीक टॉर्क मिलेगा। नई ऑल्टो K10 में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी मिलेगा। हालांकि, इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिल सकता है। नई पीढ़ी की ऑल्टो का एक सीएनजी वर्जन भी बाद में बाजार में आने की उम्मीद है।

Next Story