लाइफ स्टाइल

दस हजार की काम कीमत में आने वाले बेहतरीन 5 स्मार्टफ़ोन

Satyapal Singh Kaushik
27 Jun 2022 6:45 AM IST
दस हजार की काम कीमत में आने वाले बेहतरीन 5 स्मार्टफ़ोन
x
Redmi से लेकर Realme तक हैं इस लिस्ट में।

10 हजार रुपये के बजट में Xiaomi Redmi 10A, Realme Narzo 30A, Poco C3, Realme C30 और Infinix Hot 12 Play शामिल हैं। आइए इन स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

रेडमी 10A

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Redmi 10A में 6.53 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Redmi 10A एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड MIUI 12.5 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात की जाए तो Redmi 10A में ऑक्टा कोर MediaTek MT6762G Helio G25 (12 nm) प्रोसेसर दिया गया है।

स्टोरेज वेरिएंट के लिए Redmi 10A में 2GB RAM और 32GB स्टोरेज, 3GB और 32GB स्टोरेज, 3GB RAM और 64GB स्टोरेज, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज, 4GB RAM और 128GB स्टोरेज और 6GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi 10A के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

रियलमि C30

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Realme C30 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो Realme C30 एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Realme UI Go पर काम करता है। प्रोसेसर की बात की जाए तो Realme C30 में ऑक्टा कोर Unisoc Tiger T612 (12 nm) प्रोसेसर दिया गया है।

स्टोरेज वेरिएंट की बात की जाए तो Realme C30 यूजर्स के लिए 2GB RAM और 32GB स्टोरेज और 3GB RAM और 32GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Realme C30के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है कलर ऑप्शन की बात की जाए तो Realme C30 यूजर्स के लिए Lake Blue और Bamboo Green में उपलब्ध है।

इंफिनिक्स हॉट 10 प्ले

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Infinix Hot 12 Play में 6.82 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1612 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और रिफ्रेश रेट 90Hz है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो Infinix Hot 12 Play एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड XOS 10 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो Infinix Hot 12 Play में ऑक्टा कोर Qualcomm SM8350 Snapdragon 888 5G (5 nm) प्रोसेसर दिया गया है।

स्टोरेज वेरिएंट के लिए Infinix Hot 12 Play स्मार्टफोन 4GB और 64GB स्टोरेज और 6GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Infinix Hot 12 Play के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और QVGA कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

रियलमि नर्जो 30 A

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Realme Narzo 30A में 6.50 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। प्रोसेसर के लिए इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G85 प्रोसेसर आता है। स्टोरेज के लिए तो इस स्मार्टफोन में 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है।

सेंसर की बात करें तो इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 164.50 mm, चौड़ाई 75.90 mm, मोटाई 9.80 mm और वजन 205.00 ग्राम है।

पोको C3

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Poco C3 में 6.43 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो Poco C3 एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड MIUI 12 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek MT6765G Helio G35 (12 nm) प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज वेरिएंट के लिए इस स्मार्टफोन स्मार्टफोन 3GB और 32GB स्टोरेज 4GB RAM और 64GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है।


Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story