लाइफ स्टाइल

Apple Store in India : भारत का पहला एपल स्टोर मुंबई में खुला: कंपनी के CEO टिम कुक ने की ओपनिंग

Arun Mishra
18 April 2023 11:35 AM IST
Apple Store in India : भारत का पहला एपल स्टोर मुंबई में खुला: कंपनी के CEO टिम कुक ने की ओपनिंग
x
एपल के अब 25 देशों में कुल 551 स्टोर हो गए हैं। दिल्ली के साकेत में एपल का एक और स्टोर 20 अप्रैल को खुलेगा जिसके बाद इसकी संख्या बढ़कर 552 हो जाएगी।

भारत में पहली बार टेक कंपनी एपल का स्टोर ओपन हो गया हैं। कंपनी के CEO टिम कुक ने कंपनी के पहले फ्लैगशिप रिटेल स्टोर को मुंबई में आज यानी 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे ओपन किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में ये स्टोर बनाया गया है। दूसरा स्टोर दिल्ली के साकेत में 20 अप्रैल को खुलेगा।

यहां कई लोगों के मन में सवाल होगा कि एपल के कई स्टोर तो पहले से ही भारत में है, इसमें नया क्या है? दरअसल, अभी जितने भी स्टोर एपल के प्रोडक्ट बेच रहे वो सभी कंपनी के प्रीमियम रिसेलर है। प्रीमियम रिसेलर का मतलब ऐसे थर्ड पार्टी स्टोर से हैं, जिन्होंने डिवाइस सेल करने के लिए एपल से लाइसेंस लिया है।

एपल के ऑफिशियल और थर्ड पार्टी स्टोर्स में सबसे बड़ा अंतर है कस्टमर एक्सपीरिएंस का। ऑफिशियल रिटेल स्टोर्स को अपने प्रीमियम कस्टमर एक्सपीरिएंस के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इसके अलावा भी इन स्टोर्स की कई सारी खासियतें है। इस स्टोर में 50% महिला कर्मी हैं और स्टोर का नेतृत्व भी महिला के हाथ है।

एपल के अब 25 देशों में कुल 551 स्टोर हो गए हैं। दिल्ली के साकेत में एपल का एक और स्टोर 20 अप्रैल को खुलेगा जिसके बाद इसकी संख्या बढ़कर 552 हो जाएगी।

Next Story