- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अशोक लेलैंड ने इंदौर...
लाइफ स्टाइल
अशोक लेलैंड ने इंदौर में कैप्टन हाॅलिज और 3718 प्लस ट्रक किए लाॅन्च
शिव कुमार मिश्र
17 Feb 2018 4:33 PM IST
x
पेश किए यूनिटाइज व्हील बियरिंग्स वाले हाॅलिज ट्रक
इंदौर: हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी और भारत में सबसे बड़े वाणिज्यिक वाहन निर्माताओं में से एक, अशोक लेलैंड ने आज इंदौर में कैप्टन हाॅलिज और 3718 प्लस ट्रक लाॅन्च किए। ये बीएस-4 ट्रक आई-ईजीआर (इंटेलिजेंट इग्जाॅस्ट गैस रिसर्कुलेशन) इंजन से युक्त हैं। अशोक लेलैंड ने मेंटनेंस फ्री हब्स, यानी यूनिटाइज व्हीलबियरिंग्स वाले हाॅलिज ट्रक भी पेश किए।
इस लाॅन्च के अवसर पर मौजूद ग्लोबल ट्रक्स, अशोक लेलैंड लिमिटेड के अध्यक्ष श्री अनुज कथुरिया ने कहा, ''अशोक लेलैंड ने देश के सभी हिस्सों में सभी सैगमेंट में ग्राहकों का विश्वास अर्जित किया है। यह हमारे उत्पादों के साथ ही हमारी नवाचार- संचलित तकनीकों और हमारे ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण के बेहतरीन मेल के कारण संभव हो पाया है। मध्यप्रदेश (एम.पी.) हमारे मुख्य फोकस वाले बाजारों में से एक रहा है और यहां हमारे ग्राहक हमारे उत्पादों में पैसे लगाने की सार्थकता देख रहे हैं। आगे बढ़ने तथा अपनी अग्रणी स्थिति को और सुदृढ़ करने के लिए हमारी रणनीति के हिस्से के रुप में, कैपटन हाॅलिज और 3718 प्लस एक अहम भूमिका निभाएंगे। दोनों ही हमारे ग्राहकों को हमारे ब्रांड के वादे 'आपकी जीत हमारी जीत' को पूरा करने में सबसे आगे होंगे। 3718 ने फ्लाई व्हील ट्रक पुरस्कार जीता।
जीत के संयोजन में शामिल हैं प्रतिस्पर्धी मूल्य, उच्च ईधन दक्षता, अधिक पे लोड और भारी-भरकम कामकाज। कुल मिलाकर इनके परिणाम स्वरुप परिचालन और रखरखाव की लागत कम हो जाती है और बेहतर गतिशीलता व टिकाऊपन मिलता है। हमारी इनोवेटिव आई-ईजीआर तकनीक के साथ मिलकर यह सब ग्राहकों के लिए परिचालन लागतों को घटाने में मदद करेगा, जिसका नतीजा ऊंचे मुनाफे के रुप में मिलता है।
कैप्टन हाॅलिज ट्रकों को खासतौर पर ज्यादा से ज्यादा समय तक काम कर सकने (अपटाइम) और तमाम काम तेजी से निपटाने (टर्न अराउंड टाइम) के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि वेलाॅजिस्टिक्स उद्योग की उच्च उत्पादकता मांगों को पूरा कर सकें। आई-ईजीआर तकनीक से युक्त एच सीरीज सीआरएस इंजन से चलने वाला कैप्टन ऊंचा शुरूआती पिकअप, बेहतरीन चालन क्षमता और ईंधन के मामले में बेजोड़ हिसाब-किताब देता है।
अंतरराष्ट्रीय स्टाइल और आराम के साथ ट्रक परिचालन की भारतीय परिस्थितियों के लिए डिजाइन किया गया कैप्टन अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ कैबिन देता है, जो एसी और नाॅन एसी, दोनो रुपों में उपलब्ध हैं। ये गाड़िया एक मूलभूत सुरक्षा फीचर, फ्रंटलक्रैश प्रोटेक्शन से युक्त होती हैं। यह फीचर आमने-सामने की सीधी टक्कर के दुर्भाग्यपूर्ण मामले में गाड़ी को उसके असर को झेल लेने में मदद करता है और वाहन में मौजूद लोगों को सुरक्षित रखता है। कैप्टन हाॅलिज ट्रक 25टी, 31टी और 37टी जीवीडब्ल्यू सैगमेंट में उपलब्ध हैं। यह श्रेणी मार्केट लोड, पार्सल, टैंकर, सीमेंट बल्कर्स और कंटेनर्स जैसे कई तरह के अनुप्रयोगों के लिए बनाई गई है।
3718 प्लस 37टी सैगमेंट में शामिल होने वाला नवीनतम ट्रक है। यह सीवी उद्योग में सबसे तेजी से बढ़ते सैगमेंट में से एक है। नई तकनीक के टायरों के चलते यह 10 प्रतिशर्त इंधन बचत, 225 किलोग्राम अधिक पे लोड और टायर की 10 प्रतिशत अतिरिक्त लाइफ देता है। 3718 प्लस इष्टतम समग्र लंबाई, 27.5 फीट और 29.5 फीट लोडिंग स्पैन विकल्पों और लिफ्ट एक्सल की समुचित स्थिति के माध्यम से सबसे बढ़िया गतिशीलता प्रदान करता है।
यूनिटाइज व्हील बियरिंग्स वाले ट्रकों में ग्रीज पूरी जिंदगी के लिए पैक होता है और समय-समय पर हब ग्रीजिंग, तिकड़़मी समायोजन या बियरिंग बदलने की कोई जरुरत नहीं होती है। यह टायर लाइफ को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। यूनिटाइज व्हील बियरिंग्स अब 37टी और 31टी श्रेणी में एक वैकल्पिक फीचर के रुप में उपलब्ध हैं और धीरे-धीरे अन्य श्रेणियों तक विस्तारित होंगे।
Next Story