लाइफ स्टाइल

बजाज अपनी मोस्ट पापुलर बाइक पल्सर N 160 का अपडेटेड वर्जन लांच करेगी, जानिए क्या होगा फीचर्स और कीमत

Satyapal Singh Kaushik
6 Jun 2022 12:00 PM IST
महंगी स्पोर्ट्स बाइक जैसा रहेगा लुक

अगर आप भी पल्सर बाइक लेने का इंतजार कर रहे हैं तो आपका यह इंतजार खत्म हुआ क्योंकि बजाज ऑटो Pulsar N160 के अपडेटेड वर्जन को इसी महीने लॉन्च करने के लिए तैयार है। सबसे बड़ी पल्सर, F250 और N250 के बाद, बजाज बिल्कुल नई पल्सर N160 तैयार कर रहा है और इसकी लॉन्चिंग जून के दूसरे पखवाड़े में होने की उम्मीद है

पल्सर की नई N160 बाइक, N250 से काफी मिलती जुलती है। मिलती-जुलती विशेषताओं में प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट और स्लीक आइब्रो के आकार के एलईडी डीआरएल शामिल हैं। बॉडी पैनल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा N250 से मिलता-जुलता है। सीट डिजाइन, ट्रेपोजॉइडल रियर व्यू मिरर, ग्रैब रेल, स्विंगआर्म, टेल सेक्शन और टेल लाइट में भी समानताएं स्पष्ट हैं।

जानिए फीचर्स के बारे में

पल्सर N250 के विपरीत, जिसमें कि अपसाइड साइड एग्जॉस्ट है, नए N160 में अंडरबेली एग्जॉस्ट होगा। पल्सर NS160 एक 160.3 सीसी मोटर द्वारा संचालित है। यह बाइक 9,000 rpm पर 17.2 PS की मैक्सिमम पावर और 7,250 rpm पर 14.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगी।

इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। पल्सर N160 को किक स्टार्टर के साथ पेश किया जाना जारी रहेगा, जैसा कि मौजूदा मॉडल के साथ उपलब्ध है। ब्रेकिंग सिस्टम में सिंगल चैनल ABS के साथ इंटीग्रेटेड दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक हैं।

इंजन : 160.3 सीसी का 4 stroke, SOHC 2-Valve, BS6 DTS-i Fi

पॉवर : 17.2PS की पॉवर 9000 rpm

टर्क : 14.6 Nm की 72500 rpm

ट्रांसमिशन : 5 Speed Manual

फ्यूल सिस्टम : Fuel injection

फ्रंट सस्पेंशन : Telescopic with Anti-friction Bush

पिछला सस्पेंशन : Nitrox mono shock absorber with Canister

सामने वाली ब्रेक : 260 mm Disc (ABS)

पीछे वाली ब्रेक : 230 mm Disc

सामने वाली टायर : 90/90 -17 49 P Tubeless

पीछे वाली टायर Rear tyre : 120/80 -17 61 P Tubeless

लम्बाई : 2017mm

चौड़ाई : 803.5 mm

ऊंचाई : 1060mm

व्हील्बेस : 1372 mm

ग्राउंड क्लेअरेंस : 177 mm

वजन : 151Kg

तेल टैंक की क्षमता : 12L


जानिए क्या होगी पल्सर N 160 की कीमत

नई पल्सर N160 कीमतों में मामूली उछाल देख सकती है। मौजूदा मॉडल 1.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। नई पल्सर N160 अभी भी सेगमेंट में सबसे सस्ती होगी।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story