
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Diwali पर घर जाने के...
Diwali पर घर जाने के लिए ऐसे फटाफट बुक करें Tatkal Train Ticket, जानिए आसान है तरीका

Diwali 2022 और Chhath Pooja आने वाली है। ये दोनों देश के बड़े त्योहारों में से हैं। इन्हें बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। अपने घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले और नौकरी करने वाले त्योहारों पर अपने-अपने घर जाते हैं। ट्रेन, बस और सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में काफी भीड़-भाड़ होती है। इस कारण लोग महीने भर पहले ही ट्रेन टिकट करा लेते हैं। कई बार लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मलिता है। ऐसे में उनके लिए घर जाना एक बड़ा समस्या बन जाता है। हालांकि, इंडियन रेलवे लोगों को तत्काल टिकट करने की सुविधा देता है। IRCTC के जरिए लोग यात्रा वाले दिन से 24 घंटे पहले तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं।
इसका मतलब है कि अगर आपको 17 तरीख को यात्रा करनी है तो तत्काल टिकट 16 को करना होगा। बता दें कि तत्काल विंडो एक दिन पहले ही खुलती है तो इसके लिए आपको थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। इतना ही नहीं, AC क्लास के लिए तत्काल टिकट 10 बजे और नॉन-एससी के लिए 11 बजे होते हैं। तत्काल में बहुत जल्दी सीटें फुल होती हैं। इस कारण आपको विंडो ओपन होते ही टिकट करना होगा। यहां हम तत्काल टिकट करने का पूरा प्रोसेस बताने वाले हैं।
How to Book Tatkal Train Ticket?
बता दें कि तत्काल टिकट के लिए लोगों को एक्स्ट्रा पैसे देने होते हैं। अलग-अलग प्रकार के टिकट की तत्काल फीस अलग होती है। तत्काल टिकट के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें। Also Read - WhatsApp के जरिए अब ट्रेन में बैठे-बैठे ऑर्डर कर पाएंगे खाना, जानें कैसे?
IRCTC से ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आपका एक IRCTC अकाउंट होना जरूरी है।
सबसे पहले IRCTC ऐप पर जाएं। उसके बाद एक अकाउंट बनाएं। इसके बाद My Profile ऑप्शन में जाकर अपना नाम, पता, आयु, लिंग और जन्म तिथि जैसे सभी विविरण भर दें।
आप मास्टर लिस्ट में 20 पैसेंजर तक की डिटेल ऐड कर सकते हैं। इससे आपको टिकट करते समय एक-एक डिटेल नहीं भरनी होगी और आपका समय खराब नहीं होगा।
इसके बाद तत्काल विंडो ओपन होने से पहले ही IRCTC ऐप या वेबसाइट पर जाकर लॉग इन कर लें।
टिकट बुक करने के दौरान यात्रियों को सबसे पहले अपने Boarding point और destination के बारे में जानकारी दर्ज करके यात्रा की तारीख में उपलब्ध ट्रेनों में से चुनाव करना होगा।
इसके बाद तय ट्रेनों में उपलब्ध सीटों का चुनाव करने के बाद पैसेंजर जोड़ते समय 'add existing' पर टैप या क्लिक करके मास्टर लिस्ट में से यात्रियों को सिलेक्ट करना होगा।
फिर बाद में पेमेंट ऑप्शन में जाकर iPay का चुनाव करके टिकट बुक की जा सकेगी।