लाइफ स्टाइल

कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने अपने नए मॉडल वर्टस को लॉन्च कर दिया,जानिए फीचर्स और कीमत के बारे में

Satyapal Singh Kaushik
10 Jun 2022 9:00 AM IST
कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने अपने नए मॉडल वर्टस को लॉन्च कर दिया,जानिए फीचर्स और कीमत के बारे में
x
सेडान के साथ ही साथ एसयूवी को भी टक्कर देगी वर्टस

जर्मनी की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Volkswagen (फॉक्सवैगन) ने भारतीय बाजार में अपनी नई मिड-साइज सेडान Volkswagen Virtus (फॉक्सवैगन वर्टस) को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। भारत में कार प्रेमी काफी लंबे समय से इस सेडान कार का इंतजार कर रहे थे।

इस सेडान को आधिकारिक तौर पर मार्च 2022 में भारत में डेब्यू किया गया था। Volkswagen Virtus सेडान के खरीदने के इच्छुक ग्राहक 11,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान कर इसे ऑनलाइन या अधिकृत फॉक्सवैगन डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं।

होंडा सिटी, सियाज जैसी कारों को देगी टक्कर

Virtus भारतीय बाजार में Volkswagen Vento (फॉक्सवैगन वेंटो) को रिप्लेस करती है। कंपनी का कहना है कि एक महत्वाकांक्षी मॉडल है जो न सिर्फ होंडा सिटी, मारुति सुजुकी सियाज और ह्यूंदै वेरना जैसे देश में मौजूदा सेडान को चुनौती देने का वादा करता है बल्कि संभवतः मिड-साइज एसयूवी के लिए बढ़ती पसंद को भी टक्कर देगा।

वेरिएंट और इंजन

Volkswagen Virtus दो अलग-अलग इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी। इसमें एक 1.5-लीटर TSI EVO इंजन जिसमें ACT मिलेगा और एक 1.0-लीटर TSI इंजन है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर और 7-स्पीड डीएसजी शामिल हैं। परफॉर्मेंस लाइन वैरिएंट 150 PS का पावर और 250 Nm का टार्क जेनरेट करता है। जबकि डायनेमिक लाइन वैरिएंट 115 PS का पावर और 178 Nm का टार्क जेनरेट करेगा।

कार साइज

साइज की बात करें तो फॉक्सवैगन वर्टस की लंबाई 4,561 mm, चौड़ाई 1,752 mm और व्हीलबेस 2,651 mm है। फॉक्सवैगन का दावा है कि ऑल न्यू वर्टस सेडान अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी है। यह दो अलग-अलग ट्रिम्स - डायनामिक लाइन और परफॉर्मेंस लाइन में उपलब्ध है।

फीचर्स

फॉक्सवैगन वर्टस के लुक और डिजाइन की बात करें तो, यह मिड-साइज सेडान एक शार्प लुक के साथ आती है। यह ऑटोमेकर के समकालीन डिजाइन फिलॉसफी से मेल खाता है। इसमें इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ शार्प लुक वाले एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, चमकदार क्रोम लाइनिंग के साथ स्लीक फ्रंट ग्रिल मिलता है। बंपर में ब्लैक मेश और क्रोम एक्सेंट हैं।

साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें स्पोर्टी 16-इंच रेजर ब्लैक अलॉय व्हील, टर्न इंडिकेटर इंटीग्रेटेड ORVMs, क्लीन शीट विजुअल अपीयरेंस और लोअर बॉडी पर कैरेक्टर लाइंस मिलते हैं। फॉक्सवैगन वर्टस सेडान में ग्लॉसी ब्लैक रियर स्पॉयलर, डुअल-टोन रूफ और GT बैजिंग दी गई है। फ्रंट रेड ब्रेक कैलिपर्स इस सेडान कार के स्पोर्टी लुक में इजाफा करते हैं।

इस सेडान कार में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। स्टाइल और फीचर्स के लिहाज से कार एक प्रीमियम फील देती है। डैशबोर्ड में 20.32 सेमी डिजिटल कॉकपिट, एक बड़ा 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील मिलता है। डुअल-टोन इंटीरियर थीम के साथ इसमें रेड एक्सेंट्स दिए गए हैं, जो इसके स्पोर्टी लुक में इजाफा करते हैं। इसमें कई कनेक्टिविटी फीचर्स और केबिन के अंदर आठ-स्पीकर ऑडियो सिस्टम मिलता है।

जानिए कीमत

Comfortline 1.0 MT 11.22 लाख

Highline 1.0 MT 12.98 लाख

Highline 1.0 AT 14.27 लाख

Topline 1.0 MT 14.42 लाख

Topline 1.0 AT 15.72 लाख

GT Line 1.5 DCT 17.92 लाख

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story