- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- पेट्रोल और डीजल की...
पेट्रोल और डीजल की झंझट खत्म! 28 सितंबर को आ रही है भारत की पहली फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली कार
नई दिल्ली। Flex-Fuel Car: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों की चिंता जल्द खत्म होने वाली है, क्योंकि भारत का पहली फ्लेक्स फ्यूल इंजन वाली कार पेश होने वाली है। यह टोयोटा किर्लोस्कर मोटर द्वारा बनाई जा रही है और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इसे 28 सितंबर, 2022 को पेश करेंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल जून में ही गडकरी ने देश में फ्लेक्स-फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों को अनिवार्य करने के संकेत दिए थे और कहा था कि इससे किसानों को मदद के साथ-साथ भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
ACMA के संबोधन में दी गई जानकारी
गडकरी ने ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ACMA) के 62वें वार्षिक सत्र में अपने संबोधन में कहा कि भारत में 35 प्रतिशत प्रदूषण जीवाश्म ईंधन (fossil fuel) से चलने वाली गाड़ियों की वजह से होता है। इसलिए इथेनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधन विकसित किए जाने चाहिए जो स्वदेशी, कॉस्ट इफेक्टिव और प्रदूषण मुक्त हों।
उन्होंने कहा, "ब्राजील, कनाडा और अमेरिका की तरह, मैं ऑटोमोबाइल उद्योग से भारत में फ्लेक्स इंजन वाले वाहन शुरू करने की अपील करता रहा हूं और इस महीने 28 तारीख को दिल्ली में टोयोटा की फ्लेक्स इंजन वाली कार लॉन्च करने जा रहा हूं।"
2020 में ही सरकार ने फ्लेक्स फ्यूल इंजन को लेकर अपनी योजना का खुलासा किया था। प्लान के मुताबिक, देश में 2022 तक 10 फीसदी इथेनॉल ब्लेंडिंग और 2030 तक 20 फीसदी इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखा है। हालांकि, बाद में इसे बदलकर 2025 तक पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य कर दिया गया।
जानकारी के लिए बता दें कि परिवहन मंत्री ने इसी साल मार्च में ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली टोयोटा मिराई (Toyota Mirai) कार को भी लॉन्च किया था। यह कार फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल (FCEV) हाइड्रोजन से चलती है और यह पूरी तरह से इनवायरमेंट फैंडली है।
इसके अलावा कुछ दिन पहले ही लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) से चलने वाली ट्रक का उड़घटन भी किया गया। इस बारे में बात करते हुए गडकरी ने कहा, "अभी पंद्रह दिन पहले, मैंने पुणे में एक (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) ट्रक लॉन्च किया था। आज, मुझे मर्सिडीज से पुणे में अपनी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने का निमंत्रण मिला।"