लाइफ स्टाइल

Google: गूगल पर भूलकर भी सर्च न करें ऐसे कंटेंट नहीं तो हो सकती जेल

Satyapal Singh Kaushik
3 Jan 2023 11:15 AM GMT
Google: गूगल पर भूलकर भी सर्च न करें ऐसे कंटेंट नहीं तो हो सकती जेल
x
गूगल जानकारियों का भंडार है, हमें कोई भी जानकारी चाहिए गूगल के जरिए हमें आसानी से मिल जाती है लेकिन कुछ ऐसे कंटेंट भी हैं, जिन्हें आपको कतई सर्च नहीं करना चाहिए।

गूगल जानकारियों का भंडार है, हमें कोई भी जानकारी चाहिए गूगल के जरिए हमें आसानी से मिल जाती है लेकिन कुछ ऐसे कंटेंट भी हैं, जिन्हें आपको कतई सर्च नहीं करना चाहिए।आज के समय में अगर हमें कुछ भी जानना है, तो हम सबसे पहले गूगल सर्च करते हैं। कोई भी छोटी से लेकर बड़ी जानकारी के लिए लोग गूगल पर ही जाते हैं, क्योंकि इंटरनेट की मदद से आप बेहद आसान तरीके से और काफी जल्द यहां सब कुछ जान सकते हैं। हालांकि, जानकारियों को गूगल सर्च करते समय उसके प्रमाणिकता की जांच हमें खुद सकती होती है। यानी की जानकारी कितनी सही है। लेकिन गूगल सर्च करते समय हमें एक और बात का ध्यान रखना है कि हमें क्या चीजें गूगल पर सर्च नहीं करती है। जी हां, गूगल सर्च में एक छोटी सी लापरवाही आपको जेल की हवा तक खिलवा सकती है। तो चलिए आपको हम बताते हैं कि आपको गूगल पर कौन सी चीजें भूलकर भी सर्च नहीं करनी चाहिए।

1. चाइल्ड पोर्न और कंटेंट

आपको भूलकर भी गूगल पर चाइल्ड पॉर्न यानी बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट को सर्च नहीं करना है। साथ ही चाइल्ड क्राइम से जुड़ी जानकारी सर्च करना भी अपराध की श्रेणी में आता है। दरअसल, भारत में इसको लेकर सख्त कानून है। इसमें पोक्सो एक्ट 2012 के धार 14 के अंतर्गत चाइल्ड पॉर्न देखना, बनाना और अपने पास सेव करके रखना तक कानूनन अपराध है। अगर आप इनमें से किसी भी स्थिति में पकड़े जाते हैं, तो आप पर उचित कार्रवाई हो सकती है। इस जुर्म के लिए आपको 5 साल तक जेल होने का प्रवाधान है। इसलिए गूगल पर चाइल्ड पॉर्न या क्राइम के बारे कभी भी सर्च न करें।

2.पाइरेटेड मूवी

कई लोग फ्री में मूवीज देखने के लिए गूगल पर सर्च करते हैं, लेकिन पाइरेटेड फिल्म को खोजना जेल की हवा तक खिलवा सकता है। यदि आप नई मूवीज को पाइरेट करने काम करते हैं या गूगल सर्च करते हैं तो यह अपराध की श्रेणी में आता है और आपको 3 साल की जेल भी हो सकती है। साथ ही आप पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लग सकता है।

3.बम या हथियार बनाने का तरीका

बम बनाने के तरीका जानने की कोशिश ना करें और इस बार में गूगल सर्च भी ना करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो सबसे पहले आप सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ जाएंगे और फिर आप पर उचित कार्रवाई तक हो सकती है। इसलिए भूलकर भी ऐसा न करें। सिर्फ इतना ही नहीं प्रेशर कुकर बम बनाने का तरीका भी गूगल सर्च करना अपराध की श्रेणी में आता है।

4.अबॉर्शन (गर्भपात) के बारे में

गर्भपात के बारे में आपको गूगल पर कभी भी गर्भपात के बारे में सर्च नहीं करना चाहिए, क्योंकि भारत में बिना डॉक्टर की उचित मंजूरी के अगर आप गर्भपात करवाते हैं तो ये गैरकानूनी है। इसके अलावा गूगल पर मिले तरीकों से आप और मुश्किल में भी पड़ सकते हैं। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से भी ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। गूगल सर्च में आपको ऐसे तरीके मिलेंगे, जिनसे आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं। इसलिए गूगल पर ये कभी भी सर्च न करें।

5.इन चीजों को भी न करें सर्च

आपको गूगल पर किसी भी प्रकार की क्रिमिनल एक्टिविटी के बारे में सर्च नहीं करना है। आपको रेप विक्टिम का नाम सर्च करने से भी बचना चाहिए, ये भी गैरकानूनी है। साथ ही कई बार लोग गूगल पर जाकर ऑफर्स चेक करते हैं, और इनके चक्करों में पड़ जाते हैं। जबकि ये ऑफर्स कई फर्जी वेबसाइट के जरिए भी दिए जाते हैं, जो आपसे आपकी बैंकिंग जानकारी लेकर आपको चपत लगाने का काम करते हैं। इसलिए गूगल पर इन चाजों को भी सर्च करने से बचें।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story