तकनीकी

Infinix Hot 30 5G BOLD लुक का शीघ्र ही किया जाएगा अनावरण,जानिए सारी जानकारी

Smriti Nigam
14 July 2023 5:38 PM IST
Infinix Hot 30 5G BOLD लुक का शीघ्र ही  किया जाएगा अनावरण,जानिए सारी जानकारी
x
Infinix Hot 30 5G: Infinix आज अपना Hot 30 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। यह 6000mAh बैटरी से लैस होगा।

Infinix Hot 30 5G: Infinix आज अपना Hot 30 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। यह 6000mAh बैटरी से लैस होगा।

Infinix Hot 30 आज (14 जुलाई) दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जिसका मतलब है कि यह डिवाइस फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। उपलब्ध माइक्रोसाइट से Infinix Hot 30 5G के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का भी पता चलता है। आइए एक नजर डालते हैं इसके स्पेसिफिकेशंस पर.

इनफिनिक्स हॉट 30: स्पेसिफिकेशन

इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन 16 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। साथ ही कैमरे की बात करें तो इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का डुअल AI कैमरा सेटअप है। इसके अलावा डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 600mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 53 घंटे की कॉलिंग, 21 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग और 13 घंटे की गेमिंग देती है।

अब बात करें इसमें मिलने वाली स्क्रीन की तो माइक्रोसाइट से पता चलता है कि डिवाइस में 6.78-इंच FHD+ पंच होल डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 580nits ब्राइटनेस और 120Hz तक डायनामिक रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। हैंडसेट एंड्रॉइड पर आधारित XOS 13 पर काम करता है। डिवाइस दिखने में भी बढ़िया है.

फिलहाल कंपनी ने Infinix Hot 30 5G की कीमत का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि ब्रांड इसे एक बजट स्मार्टफोन के रूप में पेश कर सकता है और लॉन्च के दौरान इसकी कीमत का खुलासा किया जाएगा।

Infinix Hot 30 आज (14 जुलाई) दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जिसका मतलब है कि यह डिवाइस फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Infinix Hot 30 5G की कितनी होगी कीमत?

Infinix Hot 30 5G की कीमत को लेकर माना जा रहा है कि फोन 10 से 15 हजार रुपये की रेंज में लाया जा रहा है। Infinix Hot 30 5G को एक प्रीमियम डिजाइन के साथ लाया जा रहा है। स्मार्टफोन को शानदार कलर ऑप्शन Aurora Blue और Knight Black में लाया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर Infinix Hot 30 5G को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक फोन में 16जीबी रैम तक का ऑप्शन मिलेगा।

बता दें इससे पहले कंपनी इस साल की शुुरूआत में ही Infinix Hot 30 4G को थाइलैंड में पेश किया था। Infinix Hot 30 4G को कंपनी ने 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया था। इसके अलावा, इनफिनिक्स के इस डिवाइस में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी दी गई थी।

Next Story