
नई ली मेगा इलेक्ट्रिक कार मे है यह सारी विशेषताएं जाने इसके फीचर्स और इसकी कीमत

Li Auto ने बाजार में एक नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है, जिसका नाम Li MEGA Electric Car है। यह 800KM की रेंज के साथ आता है
ख़ास बातें
-Li Auto की नई ईवी EV Li MEGA में एडवांस टेक्नोलॉजी दी जाएगी।
-Li MEGA में सिर्फ 15 मिनट्स में फुल चार्ज होने वाली -बैटरी शामिल है।
Li MEGA की अनुमानित कीमत $70,160 (लगभग 57,51,843 रुपये) होने वाली है।
चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Li Auto ने एक नई इलेक्ट्रिक कार बाजार में उतार दी है। इस नई कार का नाम ली मेगा है। इसे दमदार रेंज और फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 800 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से।
ली मेगा इलेक्ट्रिक कार की कीमत क्या है?
रिपोर्टों के अनुसार, Li MEGA के $70,160 से शुरू होने की उम्मीद है। इसमें कई उन्नत प्रौद्योगिकी सुविधाएँ शामिल हैं। ली ऑटो एक चार्जिंग समाधान भी विकसित कर रहा है जो 500 kW से अधिक की चार्जिंग पावर की अनुमति देगा।15 मिनट में बैटरी फुल हो जाएगी।
रेंज की बात करें तो कहा जाता है कि यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने पर 800 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इसे सिर्फ 15 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।
Lixiang Tongxue कई तरह की सर्विस प्रदान करने में सक्षम होगा, जिसमें यूजर्स को यह सिखाना भी शामिल है कि कैसे ड्रा या प्रोग्राम करना है। Lixiang Tongxue पर फिलहाल काम चल रहा है। हालांकि इसमें Li Auto मालिकों के लिए एक पावरफुल और बेहतरीन डिवाइस होने की क्षमता है। नेचुरल लैंग्वेज को समझने की अपनी कैपेसिटी और इसकी बड़ी क्षमताओं के साथ यह काफा मददगार साबित होने वाला है। हालांकि, इन सभी फीचर्स के आने के लिए अभी कुछ समय इंतजार करना होगा।
ली मेगा के अलावा, ली ऑटो ने यह भी घोषणा की कि वह इस महीने बीजिंग और शंघाई में अपने सिटी एनओए (नेविगेशन ऑन एडीएएस) फीचर का आंतरिक परीक्षण शुरू करेगी। सिटी एनओए एक स्व-ड्राइविंग सुविधा है जो वाहनों को मानव इनपुट के बिना शहर की सड़कों पर नेविगेट करने की अनुमति देती है। ली ऑटो लिक्सियांग टोंगक्स्यू नामक एक नया इन-कार वॉयस असिस्टेंट भी विकसित कर रहा है, जो माइंड जीपीटी द्वारा संचालित होगा।
Li Auto की लाइनअप में 6 सीटर फ्लैगशिप फैमिली एसयूवी Li L9, Li L8 और Li ONE (दोनों 6 सीट प्रीमियम फैमिली एसयूवी) और Li L7 (एक फाइव सीटर फ्लैगशिप फैमिली एसयूवी है।