लाइफ स्टाइल

Mahindra XUV400 EV: महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग से पहले दिखी झलक, टाटा नेक्सन ईवी को देगी टक्कर

Shiv Kumar Mishra
28 July 2022 1:05 PM IST
Mahindra XUV400 EV: महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग से पहले दिखी झलक, टाटा नेक्सन ईवी को देगी टक्कर
x

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार XUV300 के इलेक्ट्रिक वर्जन को ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया था। उस समय ऐसी चर्चा थी कि महिंद्रा XUV300 और उसके इलेक्ट्रिक वर्जन के बीच अंतर करना चाहता है, इसलिए वे नए इलेक्ट्रिक वाहन का नाम XUV400 EV रखेंगे। उम्मीद है कि XUV400 EV को इस साल के आखिर तक या अगले साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इससे पहले महिंद्रा की आनेवाली इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारतीय सड़कों पर देखा गया है।

कितनी है साइज

XUV300 की लंबाई 4 मीटर से कम है और यह टैक्स में कुछ लाभ लेने के लिए किया गया था। इसके लिए Mahindra को SsangYong Tivoli के उस प्लेटफॉर्म की लंबाई कम करनी पड़ी जिस पर XUV300 आधारित है. हालांकि, XUV400 के साथ ऐसा नहीं होगा।

इसके पीछे कारण यह है कि सब-4-मीटर टैक्स लाभ इलेक्ट्रिक वाहनों पर लागू नहीं होता है। इसके अलावा, कुछ लोग XUV300 एसयूवी में बहुत कम बूट स्पेस मिलने की शिकायत करते हैं। इसलिए Mahindra ने SsangYong Tivoli की असली लंबाई को बरकरार रखने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि XUV400 EV की लंबाई 4.2 मीटर होगी जिससे केबिन और बूट में ज्यादा जगह मिलनी चाहिए।

कैसा है लुक और डिजाइन

XUV400 EV के जिस टेस्टिंग मॉडल को देखा गया है उसमें एयरोडायनमिक्स को बेहतर बनाने के लिए एक क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल दिया गया है। कार के फ्रंट को उतनी कूलिंग की जरूरत नहीं है क्योंकि कोई इंजन नहीं है। साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसके अलावा, चार्जिंग पोर्ट लेफ्ट फ्रंट फेंडर पर मौजूद है।

फ्रंट हेडलैम्प्स XUV300 के ICE वर्जन के जैसे दिख सकते हैं लेकिन वर्टिकल LED डेटाइम रनिंग लैंप अब हटा दिया गया है। फ्रंट और रियर बंपर को नया लुक दिया गया है। इसके अलावा, रियर प्रोफाइल और टेल लैंप अब XUV300 इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट के जैसे दिखते हैं। Mahindra XUV400 EV में एक नया टेल लैंप डिजाइन होगा।

फीचर्स

टेस्टिंग मॉडल का इंटीरियर XUV300 जैसा ही लग रहा है। हालांकि, Mahindra इसमें AdrenoX सिस्टम का इस्तेमाल करेगी जिसे XUV700 और Scorpio N में देखा गया है। एक इलेक्ट्रिक वाहन के मुताबिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और गियर लीवर को भी अपडेट किया जाएगा।

मुकाबला

पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra XUV400 EV को दो वैरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। एक रेगुलर वर्जन और एक लंबी दूरी वाला वर्जन होगा। रेगुलर वर्जन टाटा नेक्सन ईवी को टक्कर देगा। जबकि लंबी दूरी वाले वर्जन का मुकाबला MG ZS EV (एमजी जेडएस ईवी) और Hyundai Kona Electric (ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक) से होगा।

Next Story