लाइफ स्टाइल

Mahindra की नई Electric XUV 800, मिलेगी 500km की दमदार रेंज, कीमत बस इतनी सी

Shiv Kumar Mishra
15 Aug 2022 3:57 PM GMT
Mahindra की नई Electric XUV 800, मिलेगी 500km की दमदार रेंज, कीमत बस इतनी सी
x

15 अगस्त को महिंद्रा अपनी नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लॉच करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस दिन कंपनी 5 नए मॉडल लेकर आ रही है। लॉन्च होने से पहले ही कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स की माने तो 15 अगस्त को महिंद्रा XUV800 इलेक्ट्रिक को पेश करने जा रही है, यह EV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इलकी साइज़ बड़ी होगी और इसमें स्पेस की भरपुर मिलेगा। यह भी बताया जा रहा है कि यह XUV 700 से थोड़ी बड़ी हो सकती है।

जानकारी के अनुसार महिंद्रा की नई XUV800 में एक बड़ा बैटरी पैक शामिल किया जाएगा जोकि फुल चार्ज पर करीब 500km तक की रेंज आपको देगा।इसके साथ ही महिन्द्रा कई बैटरी कॉन्फ़िगरेशन की पेशकश कर सकती है। यह नया मॉडल 4X4 के साथ आने वाला है। अगर हम फीचर्स की बात करें तो नई XUV800 में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग पैड, पैनोरैमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड सीट और 360-डिग्री कैमरा है।

15 अगस्त को जो 5 मॉडल को पेश होने जा रही हैं उनमें से एक XUV700 भी होगा जोकि नए रूप में पेश होगी। इसका कोड नाम W610 रखा गया है। XUV700 भी एक इलेक्ट्रिक मॉडल है यह ई नए फीचर्स के साथं आने वाला है हालांकि इसमें पहले की तरह 2.75 मीटर व्हीलबेस है।

Next Story