लाइफ स्टाइल

Skoda Kodiaq: भारत में लॉन्च हुई 7 सीटर एसयूवी, जानिए कीमत और फीचर्स

Skoda Kodiaq: भारत में लॉन्च हुई 7 सीटर एसयूवी, जानिए कीमत और फीचर्स
x

स्कोडा ने भारत में अपनी कोडियाक एसयूवी को लांच कर दिया. Skoda Kodiaq की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 34.49 लाख रुपए रखी है। भारत में यह एसयूवी फिलहाल डीजल इंजन के साथ ही मिलेगी। यह भारत में चार कलर वैरियंट्स में मिलेगी। इसकी डिलिवरी नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगी।


भारत में आई Skoda Kodiaq 16.25 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। यह दावा कंपनी का है। ग्लोबली इस एसयूवी को 19 इंच अलॉय वील्ज के साथ बेचा जा रहा है। भारत में आई स्कोडा कोडियाक 18 इंच के अलॉय वील्ज के साथ आई है।


यह स्कोडा की पहली 7 सीटर एसयूवी है जो कि फोक्सवैगन ग्रुप के ग्लोबल एमक्यूबी प्लैटफॉर्म पर बनी है। इस प्लैटफॉर्म पर आउडी क्यू7 और पोर्श काएन भी बनाई गईं हैं। 18 महीने पहले स्कोडा ने सुपर्ब सिडैन को लॉन्च किया था।


इस एसयूवी में स्कोडा ने पैडल स्वाइप ओपन टेल गेट, अम्ब्रेला होल्डर्स, रिमूवबल टॉर्च आदि फीचर्स दिए हैं। इसमें 8 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम है। यह ऐपल कार प्ले, गूगल ऐड्रॉयड आॅटो और मिरर लिंक को सपॉर्ट करता है।


Kodiaq में 1968cc 4 सिलिंडर टर्बो डीजल मोटर लगा है जो कि 150 हॉर्सपावर की ताकत और 340 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 7 स्पीड ड्यूल क्लच आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम दिया गया है।


Skoda Kodiaq का भारतीय बाजार में मुख्य रूप से Toyota Fortuner, Ford Endeavour, Mitsubihi Pajero Sport, Isuzu MU-X और Volkswagen Tiguan आदि एसयूवी कारों से मुकाबला हो सकता है।

शिव कुमार मिश्र

शिव कुमार मिश्र

    Next Story