तकनीकी

Sony Bravia x75l Review: आपकी एक आवाज पर टीवी हो जाएगा ऑन, सॉलिड एंड्राइड टीवी

Arun Mishra
17 Jun 2023 5:32 PM IST
Sony Bravia x75l Review: आपकी एक आवाज पर टीवी हो जाएगा ऑन, सॉलिड एंड्राइड टीवी
x
सोनी हाल ही में Bravia X75L TV लेकर आया है।

सोनी हाल ही में Bravia X75L TV लेकर आया है। इस टीवी में गूगल टीवी सॉफ्टवेयर, डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट और 4K क्वालिटी जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इस टीवी को 4 साइज: 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच में उपलब्ध कराया गया है। हमने इसे कुछ समय के लिए इस्तेमाल किया और इस पोस्ट में हम बताएंगे इस टीवी के साथ कैसा रहा हमारा ओवरऑल एक्सपीरियंस। हमारे पास इसके 55 इंच साइज का वेरिएंट था जिसकी कीमत 99900 रुपये है। इस रिव्यू में हम इसके डिजाइन, पिक्चर क्वालिटी, साउंड, गेम फीचर्स और स्मार्ट फीचर्स पर बात करेंगे।

डिजाइन और डिस्प्ले: Sony Bravia X75L TV 4K UHD पैनल के साथ आता है। टीवी काफी पतले बेजल्स के साथ आता है जिससे फुल डिस्प्ले व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। इसके साथ स्लिम ब्लेड स्टैंड आता है। टीवी का डिजाइन और लुक काफी स्लीक है और इसकी स्क्रीन के अलावा आपका ध्यान कहीं नहीं जाने वाला है। यह 3840 x 2160 पिक्सेल्स और 50Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

डिस्प्ले पर विजुअल बेहतर दिखे इसके लिए लाइव कलर टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें 4K एक्स-रियलिटी प्रो और मोशनफ्लो एक्सआर भी दिया गया है। अब इन फीचर्स का देखने वाले को क्या फायदा है यह भी बता देते हैं। इसमें जो इमेजेज 2K या HD में फिल्म की गई होती हैं उसे भी यह अपस्केल कर के 4K में दिखा सकता है। इसमें मौजूद 4K X-Reality Pro खास 4K डाटाबेस का इस्तेमाल कर के रियल-टाइम में पिक्चर को रिफाइन करता है। यह विजुअल एक्सपीरियंस को रियल फील देता है। इसके डिस्प्ले में कलर्स काफी वाइब्रंट और लाइवली लगते हैं। इससे पिक्चर क्वालिटी एकदम रियल लगती है। इसमें हमने फास्ट एक्शन मूवीज भी देखी और हर एक फास्ट एक्शन इसमें काफी स्मूद और शार्प लगा। हर एक फास्ट एक्शन फ्रेम बाय फ्रेम दिखाई देता है।

गेमिंग: इसमें ऑटो एचडीआर टोन-मैपिंग और HDMI 2.1 पर आधारित ऑटो लो लेटेंसी मोड मिलता है जिससे कलर्स और पिक्सल्स का बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है। इसका खास फायदा गेमिंग के दौरान होता है। PS5 का इस टीवी के साथ हमारा गेमिंग एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा। कलर्स और ग्राफिक्स काफी क्लियर और रियल लगे। हां, इसमें थोड़ा लैग कभी-कभी जरूर एक्सपीरियंस हुआ।

इसका ऑटो एचडीआर टोन मैपिंग फीचर PS5 के सेटअप के दौरान HDR सेटिंग को ऑप्टिमाइज कर लेता है। इससे काफी ब्राइट और डार्क दोनों ही तरह के सीन में बारीक डिटेल्स और सही कलर्स दिखते हैं। इसके साथ Sony Bravia अपने आप PS5 के साथ गेम मोड में चला जाता है। इससे नार्मल के मुकाबले कम लैग का एक्सपीरियंस होता है। जब आप मूवी देखने लगेंगे तो यह गेम मोड से अपने-आप स्टैंडर्ड मोड में स्विच हो जाएग। यह फीचर यूजर की मेहनत कम कर देता है और एक मोड में से दूसरे मोड में जाने के लिए यूजर को कुछ नहीं करना पड़ता।

साउंड: सोनी ने इसमें 20W के डॉल्बी ऑडियो स्पीकर भी दिए है। स्पीकर का फ्रीक्वेंसी रिस्पांस अच्छा है। साउंड के पीक और डिप्स को इसके स्पीकर अच्छे से पहचानते हैं और सभी फ्रीक्वेंसीज में यह नेचुरल और स्मूद ऑडियो डिलीवर करता है। इन्हें बेस्ट नहीं बोल सकते लेकिन ओवरऑल एक्सपीरियंस को थोड़ा एनहान्स करने में यह मदद जरूर करते हैं।

1. Bravia TV में Google TV सॉफ्टवेयर मिलता है। इसमें 10 हजार से ज्यादा एप्स, 7 लाख से ज्यादा मूवीज और टीवी एपिसोड्स और लाइव टीवी का ऑप्शन भी मिलता है।

2. गूगल वॉइस के साथ अपने टीवी को कमांड दें। गूगल से अपनी पसंद की मूवी चलाने के लिए बोलें या अपनी आवाज से टीवी को कंट्रोल करें। इसके साथ डिवाइसेज को कनेक्ट और कंट्रोल भी किया जा सकता है। रिमोट पर दिए गए गूगल असिस्टेंट बटन को दबाकर कमांड दी जा सकती है।

3. गूगल की मदद से स्मार्ट होम को कंट्रोल करें। अपने घर में मौजूद सभी स्मार्ट होम डिवाइसेज को इससे कंट्रोल किया जा सकता है। कमरे के तापमान को कंट्रोल करने से लेकर लाइट ऑन-ऑफ करने तक, इससे सब कुछ कंट्रोल किया जा सकता है।

4. अलेक्सा को भी इससे कनेक्ट किया जा सकता है। टीवी को बिना हाथ लगाए कंट्रोल करने के लिए इसे एलेक्सा एनेबल्ड डिवाइसेज से कनेक्ट कर दें। एलेक्सा की मदद से टीवी को ऑन करने से लेकर, वॉल्यूम कंट्रोल समेत कई फंक्शन्स को एक्सेस किया जा सकता है।

5. इसमें बिल्ट-इन क्रोमेकास्ट मिलता है। इससे आसानी से मूवीज, फोटोज को कास्ट कर के टीवी पर उसका मजा लिया जा सकता है।

6. यह Apple AirPlay के साथ भी कम्पैटिबल है। अपने आईफोन, आईपैड या मैक से भी इस टीवी को स्ट्रीम किया जा सकता है।

7. सीरी की मदद से अपनी आवाज से ही टीवी कंट्रोल कर सकते हैं। एप्पल होम के साथ इस सोनी टीवी को कंट्रोल किया जा सकता है।

Next Story