लाइफ स्टाइल

Google की ये खास सर्विस अब होगी बंद, 30 सितंबर तक सुरक्षित कर लें अपना सारा डेटा

सुजीत गुप्ता
21 July 2021 11:56 AM GMT
Google की ये खास सर्विस अब होगी बंद, 30 सितंबर तक सुरक्षित कर लें अपना सारा डेटा
x
Google ने ऐलान किया है कि 30 सितंबर के बाद Google Bookmarks पेज का सपोर्ट पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। दरअसल Google.....

Google यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। टेक कंपनी ने अपनी Google Bookmark सर्विस को बंद करने का निर्णय ले लिया है। ऐसे में Google Chrome पर मिलने वाली ये सर्विस 30 सितंबर 2021 से पूरी तरह बंद हो जाएगी। अब गूगल क्रोम के यूजर्स को Bookmark के तौर पर सुरक्षित किया गया डेटा दूसरी जगह सेव करना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो 30 सितंबर के बाद Google का Bookmark डेटा डिलीट हो जाएगा।

Google Bookmark सर्विस के बंद होने की वजह

9to5Google की रिपोर्ट के मानें तो Google की तरफ से Google Bookmarks सर्विस को बंद करने का निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि ये सर्विस ज्यादा पॉप्युलर नहीं हो सकी है। Bookmarks सर्विस के बंद होने से Google की अन्य सर्विस जैसे Google Maps प्रभावित होगी। Google Maps यूजर्स की सेव लोकेशन भी Google Bookmarks सर्विस के बंद होने से डिलीट हो जाएंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ऐप का डेटा एक ही जगह सेव होता था। Google Maps की लोकेशन के सेव रहने से यूजर्स को लोकेशन सर्च करने में आसानी होती थी।

कैसे सेव करें bookmarks डेटा

- Google Bookmarks इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को Google.com/bookmarks लिंक पर क्लिक करना होगा।

- यहां आपको Export Bookmarks ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें।

- अब Google Bookamrks डेटा की एक कॉपी तैयार हो जाएगी, जिसे आप दूसरी जगह स्टोर कर रख सकते हैं।

कैसे सुरक्षित करें Google Maps लोकेशन

- सबसे पहले Google Map ओपन करें।

- इसके बाद बिजनेस, प्लेस या अपने होम लोकेशन को सर्च करें।

- वइस के बाद Save करके अपनी लिस्ट को चुनें।

- यूजर केवल सेव प्लेस को ही ढूढ़ सकेंगे। या फिर यूजर को खुद एक लिस्ट शेयर करनी होगी।

Google ने ऐलान किया है कि 30 सितंबर के बाद Google Bookmarks पेज का सपोर्ट पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। दरअसल Google 16 साल बाद अपनी एक सर्विस को बंद करने जा रहा है।


Next Story