लाइफ स्टाइल

मई के महीने में सुजुकी अर्टिगा ने मारी बाजी,सभी कारों को पीछे छोड़कर बिक्री में टॉप पर रही

Satyapal Singh Kaushik
11 Jun 2022 2:15 AM GMT
मई के महीने में सुजुकी अर्टिगा ने मारी बाजी,सभी कारों को पीछे छोड़कर बिक्री में टॉप पर रही
x
12226 यूनिट बेचकर टॉप पर रही artiga

मई 2022 के महीने में Maruti Suzuki Ertiga ने साल 2021 में इसी अवधि के मुकाबले ज्यादा बिक्री हासिल की है।

मई 2021 में कंपनी ने इस कार के 2,694 यूनिट्स की बिक्री की थी, जबकि मई 2022 में Maruti Suzuki ने Ertiga के घरेलू बाजार में कुल 12,226 यूनिट्स बेचे हैं। इन आंकड़ों के अनुसार मई 2022 में इसकी सालाना बिक्री 354 प्रतिशत तक बढ़ी है।

महिंद्रा बोलेरो

बोलेरो की बात करें तो मई 2021 में इस कार के 3,517 यूनिट्स बेचे गए थे, लेकिन इस साल मई माह में इस MPV के 8,767 यूनिट्स बेचे गए हैं। इस साल मई में Mahindra Bolero की सालाना बिक्री 149 प्रतिशत तक बढ़ी है। महिंद्रा XUV700 पिछले महीने प्रभावित हुई, क्योंकि इसकी कुल 5,059 यूनिट ही बेचीं गईं।

kia carens

kia की बात करें तो व बीते माह 4,612 यूनिट्स की बिक्री दर्ज हुई है। Maruti Suzuki XL6 पिछले महीने देश में चौथी सबसे अधिक बिकने वाली सात-सीटर थी, क्योंकि बीते साल मई माह की अवधि में कंपनी ने इस कार के कुल 782 यूनिट्स बेचे थे, लेकिन इस मई माह में इसके 4,085 यूनिट्स बेचे गए हैं।

महिंद्रा स्कॉर्पियो

इसके चलते इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 422 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। कुछ महीने पहले ही Maruti Suzuki ने Ertiga और XL6 के फेसलिफ़्टेड अवतार पेश किए थे और दोनों को ही ग्राहकों ने खूब पसंद किया था। लिस्ट में अगला नाम Mahindra Scorpio का है, जिसकी पिछले माह की बिक्री 144 प्रतिशत तक बढ़ी है।

इनोवा क्रिस्टा

Toyota Innova Crysta सात-सीटर टॉप-10 सेलिंग MPV की लिस्ट में सातवें स्थान पर फिसल गई, क्योंकि इसने मई 2021 में सिर्फ 20 यूनिट्स की बिक्री के मुकाबले 2,737 यूनिट्स की बिक्री इस मई हासिल की है। Tata Safari ने पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 1,536 यूनिट्स की बिक्री हासिल की थी।

देखिए टॉप 10 गाड़ियों की बिक्री

Rank Model May'22 May'21 Growth (%) YoY

1 Maruti Ertiga 12,226 2,694 354

2 Mahindra Bolero 8,767 3,517 149

3 Mahindra XUV700 5,069 - -

4 Kia Carens 4,612 - -

5 Maruti XL6 4,085 782 422

6 Mahindra Scorpio 4,348 1,782 144

7 Toyota Innova Crysta 2,737 20 -

8 Tata Safari 2,242 1,536 46

9 Renault Triber 2,110 524 303

10 Hyundai Alcazar 1,947 1,360 43

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story