Archived

फिल्म देखने गई लड़की के साथ सिनेमा हॉल के अंदर रेप, प्राइवेट पार्ट...

Vikas Kumar
2 Feb 2018 6:00 AM GMT
फिल्म देखने गई लड़की के साथ सिनेमा हॉल के अंदर रेप, प्राइवेट पार्ट...
x
सांकेतिक तस्वीर
हैदराबाद के सिकंदराबाद में एक 19 वर्षीय लड़की के साथ सिनेमा हॉल में रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हैदराबाद : हैदराबाद के सिकंदराबाद में एक 19 वर्षीय लड़की के साथ सिनेमा हॉल में रेप का मामला सामने आया है। ये घटना 29 जनवरी की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की वरासीगुडा इलाके की रहने वाली है। रेप का आरोपी लड़का पेशे से ऑपरेटर है और जगांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि घटना में लड़की के प्राइवेट पार्ट को भी काफी चोट आई है।

मीडिया एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीड़िता की सोशल मीडिया के जरिए आरोपी संपर्क में आए थे। दोनों फिल्म पद्मावत देखने के लिए 29 जनवीर को प्रशांत थिएटर गए थे। जहां उसके साथ कथित तौर पर रेप किया गया।

हैदराबाद पुलिस में इंस्पेक्टर एम मतैया के मुताबिक लड़का-लड़की की दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई थी। सोमवार को दोनों पहले इंदिरा पार्क गए फिर फिल्म देखने प्रशांत थिएटर चले गए। उनके आसपास वाली सीटों पर भी कोई नहीं था। आरोपी ने इसका फायदा उठाते हुए लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर 31 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे पुलिस हिरासत में भेजा गया है। उसपर आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में सिनेमा हॉल के मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Next Story