तेलंगाना

45 दिन तक बुजुर्ग की सड़ती रही लाश,विदेश में था परिवार

Alok Mishra
8 Oct 2017 12:38 PM IST
45 दिन तक बुजुर्ग की सड़ती रही लाश,विदेश में था परिवार
x
हैदराबाद के रॉकटाउन इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां एक 75 साल के बुजुर्ग का शव बच्चों की अनदेखी के चलते 45 दिनों तक मौत के बाद सड़ता रहा.

हैदराबाद : हैदराबाद के रॉकटाउन इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां एक 75 साल के बुजुर्ग का शव बच्चों की अनदेखी के चलते 45 दिनों तक मौत के बाद सड़ता रहा. बुजुर्ग का परिवार उसे अकेला छोड़ अमेरिका में रह रहा था. जब कई दिनों तक बुजुर्ग ने फोन नहीं उठाया तो परिवार के सदस्य घर पहुंचे और जब घर का दरवाजा तोड़ा तो शव की हालत देख सबके रौंगटे खड़े हो गए.

बुजुर्ग की पत्नी अपनी दो बेटियों के पास अमेरिका गई हुई थी और वह फ्लैट में अकेले ही थे. कई दिन तक फोन रिसीव नहीं होने पर चिंतित पत्नी और बेटियां दो दिन पहले हैदराबाद पहुंचीं. फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर उनकी लाश सड़ी-गली हालत में मिली. 75 साल के लक्ष्मीनारायण मूर्ति साई मारुति रेजीडेंसी में टॉप फ्लोर पर बने फ्लैट में रहते थे. फ्लैट उनकी छोटी बेटी का है. पुलिस का मानना है कि उनकी माैत 18 अगस्त के आसपास हुई होगी. इसी तारीख के बाद से उन्होंने पत्नी और बेटियों के फोन का जवाब नहीं दिया.
पुलिस का कहना है कि लक्ष्मीनारायण की मौत 18 अगस्त के आसपास हुई. उन्होंने आखिरी बार इसी तारीख को पत्नी और बेटियों के फोन का जवाब नहीं दिया. एलबी नगर के इंस्पेक्टर के काशी रेड्डी के मुताबिक, " बुजुर्ग की मौत बाथरूम में फिसलने के कारण हुई. मूर्ति के पैर के पास मरी छिपकली मिली है. शायद इस पर पैर रखने के बाद वो फिसले होंगे और सिर दीवार से टकराने पर मौत हो गई."

Next Story