
तेलंगाना
बीजेपी सांसद बोले- मसखरे ओवैसी को इसलिए उलटा लटका दिया जाएगा
Shiv Kumar Mishra
7 Jan 2020 10:05 AM IST

x
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद अरविंद धर्मपुरी ने एक बार फिर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा. सांसद धर्मपुरी ने कहा कि आप (असदुद्दीन ओवैसी) एक मसखरे की तरह दिखते हैं, इसलिए आपको उलटा लटका दिया जाएगा, जैसे जोकर सर्कस में करते हैं.
सांसद अरविंद धर्मपुरी ने कहा कि ओवैसी मुस्लिम वोटों के दलाल हैं, पहले कांग्रेस पैसा देती थी, लेकिन अब टीआरएस आपको पैसा देती है. बता दें, धर्मपुरी ने कहा था कि 'ओवैसी को उलटा लटकाएंगे.' इसके बाद काफी बवाल हुआ था.
Next Story




