
तेलंगाना
नशे में धुत युवको ने किया एयरलाइंस महिलाकर्मी के साथ बदसलूकी, पैर पकड़कर मांगनी पड़ी माफी
आनंद शुक्ल
20 Nov 2017 6:00 PM IST

x
नशे में धुत दो व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से बदसलूकी करने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसके बाद दोनों व्यक्तियों के खिलाफ उपद्रव करने का मामला दर्ज किया गया है।
हैदराबाद: हैदराबाद में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक निजी एयरलाइन की महिला कर्मी से बदसलूकी का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक नशे में धुत दो व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से बदसलूकी करने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसके बाद दोनों व्यक्तियों के खिलाफ उपद्रव करने का मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में महिला को दोनों का सामना करते हुए देखा जा सकता है। वह उन्हें हवाई अड्डे पर पुलिस चौकी की ओर ले जाती दिख रही है। पुलिस ने कहा कि वीडियो में दोनों व्यक्ति उसके निर्देश पर महिला से माफी मांगते और पैर छूते दिख रहे हैं। घटना शनिवार आधी रात की है।
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा थाने के उपनिरीक्षक रमेश नाइक ने कहा कि महिला ने व्यक्तियों के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है जिन्होंने पुलिस को बाद में बताया कि वे छात्र थे। उन्होंने कहा कि दोनों नशे की हालत में पाए गए और उनके खिलाफ उपद्रव करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
बताते चलें कि इसी साल फरवरी में महाराष्ट्र के नागपुर में जेट एयरवेज की फ्लाइट में दो एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। छेड़छाड़ का आरोपी पेशे से एक हार्डवेयर इंजीनियर बताया गया था। वारदात के वक्त वह शराब के नशे में धुत था।
23 साल के आरोपी हार्डवेयर इंजीनियर का नाम आकाश गुप्ता था। मध्य प्रदेश के बालाघाट का रहने वाला आकाश मुंबई से नागपुर जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, आकाश ने सफर के दौरान फ्लाइट में खाना परोस रही दो एयर होस्टेस का जबरन हाथ पकड़ लिया था। फ्लाइट के क्रू ने आकाश को ऐसा न करने की हिदायत दी। इसके बाद आकाश क्रू मेंबर्स से ही उलझने लगा। पीड़ित एयर होस्टेस ने फ्लाइट के कैप्टन गोपाल सिंह और मोहन सिंह से शिकायत की थी। इसके बाद सीआईएसएफ ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था।
Tags#Accused Hardware Engineer#Hyderabad#International Airport#Private Airline#Female Worker#Case of Misconduct#Video Viral#Police Chowki#Sub-Inspector Ramesh Naik#Rajiv Gandhi#Air Hostess#Akash Gupta#आरोपी हार्डवेयर इंजीनियर#हैदराबाद#अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा#निजी एयरलाइन#महिला कर्मी#बदसलूकी का मामला#वीडियो व
Next Story




