तेलंगाना

VIDEO : शराब के नशे में लड़की ने सड़क पर काटा हंगामा,वीडियो हुआ वायरल

Alok Mishra
8 April 2018 1:30 PM IST
VIDEO : शराब के नशे में लड़की ने सड़क पर काटा हंगामा,वीडियो हुआ वायरल
x
सोशल मीडिया पर लड़की के हंगामा करने का वीडियो वायरल हो रहा है।

हैदराबाद : हैदराबाद में एक लड़की का रोड पर हंगामा करने का मामला सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की पहले ट्रैफिक पुलिस को भला-बुरा कहती है फिर मीडियाकर्मियों पर पत्थर फेंकने लगती है। आरोप है कि लड़की शराब के नशे में गाड़ी ड्राइव कर रही थी। साथ में उसके दोस्त भी थे। जब ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो वो हंगामा करने लगी। फिलहाल सोशल मीडिया पर लड़की के हंगामा करने का वीडियो वायरल हो रहा है।

51 सेकंड के इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवती पुलिसवालों से बहस कर रही है।वह बार-बार हाथ के इशारे से कुछ बताने की कोशिश कर रही है। कुछ देर बाद वह अपना आपा खो देती है और पत्थर उठाकर मीडियाकर्मियों पर चलाने लगती है ।


विडियो में दिख रहा है कि बीच सड़क लड़की के हंगामे के कारण वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। लड़की यहीं नहीं मानी बल्कि वह बीच सड़क खड़ी होकर पुलिसकर्मियों पर चिल्लाती रही। कई बार हाथ में पत्थर लेकर मीडियाकर्मियों के पीछे दौड़ी। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी उसे समझाते भी दिखे।

Next Story