Top Stories

CM भगवंत मान से भी अमीर हैं छह मंत्री, जानिए सबसे गरीब मंत्री के पास कितनी संपत्ति?

सुजीत गुप्ता
19 March 2022 7:35 AM GMT
CM भगवंत मान से भी अमीर हैं छह मंत्री, जानिए सबसे गरीब मंत्री के पास कितनी संपत्ति?
x

पंजाब में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार जीत के बाद भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ 16 मार्च को ही ले ली है। आज उनके 10 मंत्रियों ने भी शपथ ली। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्हें शपथ दिलायी। मान कैबिनेट में पुराने चेहरों के बजाय नए नवेले विधायकों को मौका दिया गया है। इनमें से एक महिला मंत्री भी हैं।

पंजाब में जिन दस विधायकों ने आज मंत्री पद की शपथ ली है, उनमें आठ करोड़पति हैं, जबकि दो लखपति हैं। मान सरकार में सबसे अमीर मंत्री ब्रह्माशंकर जिंपा हैं। इनके पास कुल आठ करोड़ की दौलत है। सबसे गरीब मंत्री लालचंद कटारूचक्क हैं। इनके पास महज छह लाख रुपये की संपत्ति है। छह ऐसे मंत्री हैं, जो मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी ज्यादा अमीर हैं। मान के पास 1.97 करोड़ रुपये की दौलत है।

1 ब्रह्माशंकर जिंपा : होशियारपुर से विधायक ब्रह्माशंकर जिंपा मान कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री हैं। इनके पास कुल 8.56 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 12वीं पास ब्रह्मशंकर की उम्र 52 साल है। पेशे से व्यापारी हैं। ब्रम शंकर ने मौजूदा विधायक सुंदर शाम अरोड़ा को 13,859 वोट से हराया है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी पत्नी भी व्यापार करती हैं।

2. हरपाल चीमा : दिड़बा विधानसभा सीट से विधायक हरपाल चीमा के पास 1.16 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 47 साल के हरपाल ने एलएलबी की है और पेशे से वकील हैं। चीमा पंजाब के सबसे बड़े आप नेताओं में शामिल। लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीते हैं। पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे।

3. डॉ. बलजीत कौर : मलोट विधानसभा सीट से चुनी गईं डॉ. बलजीत कौर के पास 1.17 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 46 साल की डॉ. बलजीत ने एमएस ऑप्थल्मोलॉजी की पढ़ाई की है। वह पंजाब की बड़ी नेत्र सर्जन के रूप में जानी जाती हैं। पेशे से डॉक्टर बलजीत सरकारी नौकरी छोड़कर आप में शामिल हुई हैं। कौर के पिता प्रोफेसर साधु सिंह 2014 में फरीदकोट से आप सांसद थे।

4. हरभजन सिंह ईटीओ : जंडियाला से विधायक हरभजन सिंह ईटीओ की उम्र 53 साल है। इनके पास कुल 1.16 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पेशे से वकील हरभजन सिंह 2017 विधानसभा चुनाव से पहले नौकरी छोड़कर आप में शामिल हुए थे। 2017 में तीसरे नंबर पर रहे सिंह ने इस बार कांग्रेस के सुखविंदर सिंह डैनी को 25,383 वोट से हराया है।

5. डॉक्टर विजय सिंगला : मनसा से विधायक डॉक्टर विजय सिंगला मान कैबिनेट के तीसरे सबसे अमीर मंत्री हैं। पेशे से डेंटल सर्जन विजय सिंगला की पत्नी भी चिकित्सक हैं। मनसा सीट पर उन्होंने मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेस उम्मीदवार सिधू मूसेबाला को 63,323 के भारी अंतर से हराया है। 52 साल के सिंगला के पास कुल 6.48 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

6. कुलदीप सिंह धालीवाल : अजनाला से विधायक चुने गए कुलदीप भगवंत मान की कैबिनेट के सबसे उम्रदराज मंत्री हैं। कुलदीप की उम्र 61 साल है। 10वीं पास कुलदीप के पास कुल 1.63 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पेशे से किसान धालीवाल ने अकाली दल के अमरपाल सिंह को 7,843 वोट से हराया है।

7. लालजीत सिंह भुल्लर : पट्टी विधानसभा से चुनकर विधानसभा पहुंचे लालजीत सिंह भुल्लर के पास भगवंत मान की कैबिनेट में दूसरे सबसे अमीर मंत्री हैं। 40 साल के भुल्लर ने 12वीं तक पढ़ाई की है। इनके पास 6.52 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पेशे से किसान भुल्लर की कमीशन एजेंट की दुकान भी है। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी पत्नी को भी किसान बताया है। पट्टी में भुल्लर ने अकाली दल के आदेश कैरों को 10,999 वोट से हराया है।

8. हरजोत सिंह बैंस : आनंदपुर साहिब सीट से विधायक चुने गए हरजोत सिंह बैंस पंजाब में सबसे कम उम्र के मंत्री हैं। हरजोत की उम्र 31 साल है। उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की है और पेशे से वकील हैं। हरजोत के पास कुल 2.41 करोड़ रुपये की संपत्ति है। हरजोत ने विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल सिंह को 45,780 वोट से हराया है।

भगवंत मान कैबिनेट में युवा चेहरों को तरजीह दी गई है। अजनाला से जीते 60 साल के कुलदीप सिंह धालीवाल मान कैबिनेट के सबसे बुजुर्ग मंत्री हैं। नए मंत्रिमंडल की औसत उम्र 46 साल 11 महीने है। मुख्यमंत्री समेत कुल 11 मंत्रियों में 31 साल के हरजोत सिंह भगवंत मान सबसे युवा मंत्री हैं। 32 साल के गुरमीत सिंह मीत हेयर दूसरे तो 40 साल के लालजीत सिंह भुल्लर तीसरे सबसे युवा मंत्री हैं। मंत्रिमंडल में शामिल छह मंत्रियों को उम्र पचास साल से कम है। इनमें 46 साल की डॉक्टर बलजीत कौर, 47 साल के हरपाल चीमा और 48 साल के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हैं। 50 साल से अधिक उम्र के पांच मंत्रियों में 51 साल के लाल चन्द, 52 साल के विजय सिंगला, 53 साल के हरभजन सिंह ईटीओ, 56 साल के ब्रम शंकर और 60 साल के कुलदीप सिंह धालीवाल शामिल हैं।

Next Story