Top Stories

सजा दो घर को गुलशन सा अवध में राम आए हैं........

Shiv Kumar Mishra
20 Oct 2022 7:52 PM IST
सजा दो घर को गुलशन सा अवध में राम आए हैं........
x

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या के मंदिरों में दीपावली के कुछ दिन पहले से ही उत्साह का माहौल है। तो वहीं दूसरी तरफ छठे दीपोत्सव के मेगा इवेंट्स की तैयारी पूरी हो रही है। 16 लाख से पूरी अयोध्या को रोशन करने की तैयारी है। राम की पैड़ी सहित 37 घाटों पर डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 22 हजार स्वयंसेवक 15 मिनट में 16 लाख दीपों को एक साथ जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। और कई लाख दीपक नगर क्षेत्र में भी जलाए जाएंगे।

अयोध्या में सतरंगी रोशनी बिखेरते कई दो दर्जन से अधिक द्वार लगाए गए हैं। रामायण के प्रसंगों पर आधारित पेंटिंग भी दीवारों पर उकेरी गई है। मुख्य आकर्षण का केंद्र राम की पैड़ी और राम कथा पार्क है। जहां पर विशेष तैयारी की जा रही है। राम कथा पार्क में भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के लिए राम दरबार के तर्जवपर सजाया जा रहा है। वहीं राम की पैड़ी की भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सजावट की जा रही है। 23 अक्टूबर को 16 लाख दीपों से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाये जाने का यह उत्सव पूरी दुनिया देखेगी। वहीं अयोध्या के अन्य सभी प्रमुख मंदिर को भी विशेष आकर्षण दिया जा रहा है।

अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि इस बार की दीपावली पूरी दुनिया देखेगी और यह महसूस करेंगी कि जब भगवान श्री राम का त्रेतायुग अयोध्या वासियों ने स्वागत किया था और उसी तरह अयोध्यावासी इस बार भी भगवान के स्वागत के लिए तैयारी कर रहे हैं। अयोध्या प्रभु श्री राम की जन्म स्थली है इसलिए स्वाभाविक रूप से देश के प्रधानमंत्री बार- बार अयोध्या आएंगे क्योंकि उनकी श्रद्धा भगवान राम के प्रति है।

Next Story