Top Stories

वायुसेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश

सुजीत गुप्ता
18 Nov 2021 10:40 AM GMT
वायुसेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश
x

भारतीय वायुसेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। गनीमत की बात रही कि हेलीकॉप्टर में दोनों पायलट और तीन क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। भारतीय वायुसेना यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं था। गुरुवार को जब पायलट ने इसे उड़ान भरने की कोशिश की तो यह क्रैश कर गया। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। हादसे के बाद कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए जाएंगे।

अरुणाचल प्रदेश में भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर एमआई-17 क्रैश हो गया है। यह हादसा पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में हुआ। हेलीकॉप्टर में दो पायलट और तीन क्रू सदस्य थे और सभी सुरक्षित हैं।

Next Story