Top Stories

भूपेंद्र सरकार में 24 विधायक बने मंत्री, पटेल समुदाय का दबदबा, निमा आचार्य बनीं विधानसभा स्पीकर

सुजीत गुप्ता
16 Sep 2021 9:00 AM GMT
भूपेंद्र सरकार में 24 विधायक बने मंत्री, पटेल समुदाय का दबदबा, निमा आचार्य बनीं विधानसभा स्पीकर
x

गुजरात में भाजपा नेतृत्व ने फेरबदल नहीं किया है बल्कि एक तरह से नई सरकार ही बना डाली है। विजय रूपाणी से इस्तीफा लेकर भूपेंद्र पटेल को सीएम बनाने के बाद अब पूरा मंत्रिमंडल ही नया हो गया है। आज भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 24 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है।

गुजरात में गुरुवार को ही नई विधानसभा अध्यक्ष भी बनाई गई हैं। सबसे पहले राजेंद्र त्रिवेदी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है, जो अब तक गुजरात विधानसभा के स्पीकर थे। शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले उन्होंने पद से इस्तीफा दिया था। तब से ही यह चर्चाएं शुरू हो गई थीं कि उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है।

कुल 24 मंत्रियों ने ली शपथ, पढ़ें पूरी लिस्ट

1. राजेंद्र त्रिवेदी

2. जितेंद्र वघानी

3. ऋषिकेश पटेल

4. पूर्णश कुमार मोदी

5. राघव पटेल

6. उदय सिंह चव्हाण

7. मोहनलाल देसाई

8. किरीट राणा

9. गणेश पटेल

10. प्रदीप परमार

11. हर्ष सांघवी

12. जगदीश ईश्वर

13. बृजेश मेरजा

14. जीतू चौधरी

15. मनीषा वकील

16. मुकेश पटेल

17. निमिषा बेन

18.अरविंद रैयाणी

19. कुबेर ढिंडोर

20. कीर्ति वाघेला

21. गजेंद्र सिंह परमार

22.राघव मकवाणा

23. विनोद मरोडिया

24.देवा भाई मालव

बता दें कि नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पहले ही शपथ ले चुके हैं। इसके अलावा गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए कहा कि नए सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद की पहली कैबिनेट बैठक आज शाम 4.30 बजे गांधीनगर में होगी।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story