Top Stories

13 साल की लड़की से 30 साल के विवाहित लड़के ने शादी करने की लिए ऐसी रची साजिश की हर कोई सुन हो रहा हैरान

13 साल की लड़की से 30 साल के विवाहित लड़के ने शादी करने की लिए ऐसी रची साजिश की हर कोई सुन हो रहा हैरान
x

प्रतीकात्मत फोटो

पटना से सटे पुनपुन की एक घटना जोरो शोर से चर्चा का विषय बना है, क्योंकि ये शर्मसार करने वाली घटना है जहां 13 साल की लड़की पर 30 साल के शादीशुदा युवक का दिल आ गया। विवाहित लड़का काफी दिनों से लड़की को पसंद करता था।

युवक किशोरी से शादी करना चाहता था। उसने अपनी इच्छा जाहिर की तो लड़की ने मना कर दिया। लिहाजा लड़के ने लड़की का अपहरण कर लिया। लड़की के पिता ने मामले को लेकर पुनपुन थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस युवक और किशोरी की तलाश कर रही है।

दरअसल, पुनपुन थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से 13 वर्षीय एक किशोरी का अपहरण कर लेने का एक मामला रविवार को प्रकाश में आया है। इस संबंध में किशोरी के पिता ने अपने दूर के रिश्तेदार को आरोपित बनाया है।

लड़की के बाप ने नालंदा जिला के इस्लामपुर थाना के बलमतबीगहा ग्रामवासी बुलका केवट के 30 वर्षीय पुत्र पिंटू केवट के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि किशोरी और पूर्व से ही शादीशुदा आरोपी पिंटू केवट एक दूसरे से मोबाइल से बात करते थे। इसका किशोरी का पिता विरोध भी करता था।

इस बीच बीते 28 दिसंबर को आरोपित ने शादी की नीयत से बहला फुसलाकर किशोरी का अपहरण कर लिया। इसके बाद स्वजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन फिलहाल उसका कुछ भी पता नहीं चल सका था। थक हारकर पिता ने इस संबंध में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई।

वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लड़की के स्वजनों ने बताया कि आरोपित काफी दिन से उनकी बेटी से फोन पर बातें करता था। इसका किशोरी के परिवार वालों ने विरोध भी किया था। इसके बावजूद युवक मानने को तैयार नहीं था। किशोरी के पिता ने कहा कि उनके रिश्तेदार ने ही अपहरण किया है।

Next Story