![](/images/clear-button-white.png)
- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- Top Stories
- /
- एम्बुलेंस और ट्रक की...
एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर में गर्भवती महिला समेत 4 की मौत
![एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर में गर्भवती महिला समेत 4 की मौत एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर में गर्भवती महिला समेत 4 की मौत](https://www.specialcoveragenews.in/h-upload/2021/10/28/330392-download9.webp)
जबलपुर: जबलपुर (Jabalpur) से दर्दनाक सड़क दुर्घटना (road accident) की खबर सामने आई है। पनागर थाना के जबलपुर-कटनी बाईपास में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पनागर बाईपास के पास एक खड़े ट्रक से एंबुलेंस जा भिड़ी। मृतक उमरिया जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक उमरिया जिले के इंडबार गांव से जननी एक्सप्रेस (एंबुलेस) में गर्भवती महिला को जबलपुर मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा था। एंबुलेंस वहां खड़े एक ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए, तो वहीं हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में गर्भवती महिला उसके पति और सास की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक कटनी-जबलपुर हाईवे पर ट्रक MP 04 HE 6135 को काला करने के बाद चालक कहीं चला गया था। इसी दौरान इंदवार गांव जिला उमरिया निवासी कुछ लोग एक गर्भवती महिला को एंबुलेंस MP 34 D 2786 में लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार कराने ले जा रहे थे। तभी पनागर बाईपास में सड़क किनारे खड़े ट्रक से एंबुलेंस की सीधी भिड़ंत हो गई। ट्रक के पिछले हिस्से में घुसी एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद इतनी तेज आवाज आई कि हाईवे पर काफी दूर तक लोग सहम गए। घायलों में गीता पति लालमन रावत (40), राजकुमार पिता लालमन रावत (29), रेखा बाई पति राजकुमार रावत (29) शामिल हैं।