Top Stories

Agra News: गर्लफ्रेंड संग रंगेहाथ पकड़ा गया पति, बीवी चप्पल से 1 घंटे पीटती रही, प्रेमिका को भी नहीं छोड़ा

Special Coverage Desk Editor
23 Sep 2022 8:33 AM GMT
Agra News: गर्लफ्रेंड संग रंगेहाथ पकड़ा गया पति, बीवी चप्पल से 1 घंटे पीटती रही, प्रेमिका को भी नहीं छोड़ा
x
Agra News: पति और पत्नी के रिश्ते के बीच भरोसा और वफादारी का होना बड़ा जरूरी होता है। जब दोनों में से कोई एक धोखा देता है तो बवाल मच जाता है। अब उत्तर प्रदेश के आगरा का यह मामला देख लीजिए।

Agra News: पति और पत्नी के रिश्ते के बीच भरोसा और वफादारी का होना बड़ा जरूरी होता है। जब दोनों में से कोई एक धोखा देता है तो बवाल मच जाता है। अब उत्तर प्रदेश के आगरा का यह मामला देख लीजिए। यहां एक पति अपनी प्रेमिका संग होटल में अय्याशी कर रहा था। लेकिन उसकी पत्नी ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसने जिस तरह दोनों की चप्पल से पिटाई की वह देखने लायक था। इस पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रेमिका संग पकड़ा गया पति

यह घटना सोमवार रात (19 सितंबर) की बताई जा रही है। दिनेश गोपाल आगरा दिल्ली हाईवे के एक नामी अस्पताल में आईसीयू विभाग के इंचार्ज हैं। वे शादीशुदा हैं। उनके बच्चे भी हैं। लेकिन फिर भी उनका एक शादीशुदा महिला से अफेयर चल रहा था। वह अपनी इस प्रेमिका से आए दिन चोरी छिपे मिलते रहते थे। लेकिन इस बार उनकी बीवी ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया।

बीवी ने की चप्पल से पिटाई

बीवी ने जब पति को उसकी प्रेमिका संग रंगरलियां मनाते हुए देखा तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। वह करीब एक घंटे तक पति और उसकी प्रेमिका की पिटाई करती रही। इस दौरान उसके भाई ने धोखेबाज पति का वीडियो बना लिया। महिला ने अपने पति की चप्पल से पिटाई की। उसकी प्रेमिका के बाल पकड़ उसे खूब धोया। इस दौरान महिला बार-बार पति से पूछती रही कि आखिर तूने धोखे क्यों दिया?

उधर पति बार-बार अपने किए की माफी माँगता रहा। हालांकि महिला और साथ आए उसके रिश्तेदार उसे माफ करने को तैयार नहीं थे। उन्होंने इस ड्रामे के बाद पुलिस को बुला लिया। साथ ही पति की प्रेमिका के पति को भी बुलाया गया। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति आए दिन काम के बहाने से घर से गायब रहता था। उसकी अच्छी खासी कमाई है, लेकिन फिर भी वह घर पैसे नहीं देता था।

लोगों ने लिए मजे

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग मजेदार रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने कहा 'ऐसे पतियों के साथ ऐसा ही होना चाहिए।' फिर दूसरे ने कहा 'बीवी ने सही किया। अब दोबारा ऐसा करने से पहले दस बार सोचेगा।' एक और शख्स लिखता है 'इस तरह अपने पार्टनर को धोखा देना गलत है। यदि आप उसके साथ खुश नहीं तो तलाक दे दो। फिर जो चाहे करो।'

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story